Home ताज़ा खबरें हरियाणा में आप की किसान खेत मजदूर यात्रा से बदलेगा माहौल: कौशल...

हरियाणा में आप की किसान खेत मजदूर यात्रा से बदलेगा माहौल: कौशल ततारपुर

आम आदमी पार्टी पलवल के जिला अध्य़क्ष कौशल तातपूर प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

पलवल,5 सिंतबर (गुरूदत्त गर्ग) । आम आदमी पार्टी हरियाणा के द्वारा पूरे प्रदेश के अंदर किसान-खेत-मजदूर यात्रा को प्रदेश की राजनैतिक राजधानी रोहतक से आगाज हो चु से शुरू हो चुकी है। इस यात्रा का मुख्य उद्ेश्य है कि तीन काले कृषि कानूनों को सरकार वापस ले। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल ततारपुर ने रेस्ट हाउस में प्रैसवार्ता के दौरान दी।

आप के जिलाध्यक्ष कौशल ततारपुर ने कहा कि पिछले 9 महीने से धरने पर बैठे अपने देश-प्रदेश के अन्नदाता की आवाज उठाने के लिए उनकी यात्रा निकल पड़ी है। इस यात्रा का आगाज आज सुबह राजयसभा सांसद व् आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी डॉक्टर शुशील कुमार गुप्ता ने रोहतक में किसानो के मसीहा चौधरी छोटूराम जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया है। यह यात्रा हरियाणा प्रदेश की सभी 90 विधान सभाओ में होती हुई जंहा-जंहा किसानो के धरना स्थल हैं वहां-वहां जाकर किसान भाइयों का हौंसला अफजाई करते हुए 13 सिंतबर को दोपहर बाद पुन्हाना के रास्ते जिला पलवल की होडल विधानसभा में प्रवेश करेगी। होडल विधान सभा के अंदर होडल विधान सभा के अध्यक्ष अधिवक्ता सूंदर लाल, विधान सभा उपाध्यक्ष व होडल नगरपरिषद चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार संजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता धर्मेंद्र चौहान और विधान सभा संगठन मंत्री प्रेमचंद दीघोंट की अगुवाई में सेंकडो कार्यकतर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। होडल विधान सभा के विभिन्न गांवो में से होती हुई यह यात्रा बाजार से पैदल चल कर बंचारी, सराय खाटेला, मुंडकटी, मीतरोल-औरंगाबाद, बामनीखेडा गांव होते हुए अटोहां चौक पर धरने पर बैठे किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचेगी। उसी दिन सांय काल में यात्रा विधान सभा क्षेत्र पलवल में प्रवेश करेगी। जंहा पर पार्टी के कार्यकर्ता पलवल के आगरा चौक पर यात्रा में आने वाले सभी नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे। ततपश्चात यह यात्रा आगरा चौक से पैदल प्रारम्भ होकर मीनार गेट से कमेटी चौक होते हुए गंाधी आश्रम में महत्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर यात्रा का समापन किया जाएगा।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here