पलवल ( गुरुदत्त गर्ग)। आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बदलाव यात्रा के दौरान पलवल के पत्रकारों से बातचीत की और दावा किया कि हरियाणा प्रदेश की जनता वर्तमान सत्ता से छुटकारा पाकर बदलाव चाहती है। इसलिए जनता के रुख को देख करके उन्होंने पूरे प्रदेश में चार यात्राएं शुरू की है। दक्षिण हरियाणा में उनकी पार्टी का बदलाव यात्रा का तीसरा दिन है। जहां यात्रा के दौरान उन्हें अपार जन- समर्थन प्राप्त हो रहा है।

श्री गुप्ता ने प्रदेश की 90 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने की बात कर सरकार बनाने का दावा किया है। प्रदेश में आई. एन. डी. आई. ए. के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि आई एन डी आइ ए गठबंधन के साथ उनका लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन है। विधानसभाओं के लिए कोई गठबंधन नहीं है। श्री गुप्ता ने प्रदेश में शिक्षा चिकित्सा और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए हरियाणा प्रदेश में पंजाब और दिल्ली के तर्ज पर लोगों को सुविधा देने का वादा किया।
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने जहां जल बंटबारे और एसवाईएल के मुद्दे और प्रधानमंत्री की भूमिका पर सवाल उठाए।
वहीं हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल के द्वारा सरकारी तौर पर प्रदेश के 10000 से अधिक युवाओं को युद्ध ग्रस्त क्षेत्र इजराइल में भेजे जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को बेरोजगारों को नौकरी के लिए विदेश में भेजना ही था तो कहीं किसी ऐसे देश के साथ समझौता करते जहां पर कोई युद्ध जैसी स्थिति ना होती वहां पर है मांस के साथ युद्ध हो रहा है और प्रदेश के लोगों वहां पर मरने जैसी स्थिति में भेजा जा रहा है।