पलवल। रविवार को महिला दिवस के शुभ अवसर पर फिरोजपुर झिरका में महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी जिला मेवात द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वीर ममता चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी एवं प्रभारी जिला मेवात रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू बाला ने की। जिला के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल और पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने भी महिलाओं को संबोधित किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन आर्य, मनीषा, मीना , मंजू , गोल्डी शर्मा, गायत्री दलवीर सरपंच और पलवल से पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता शर्मा भी मौजूद रही।
[the_ad id='25870']

