Home इतिहास जानियें –गलवान घाटी में जवानों की शहादत पर पीएम मोदी ने क्या...

जानियें –गलवान घाटी में जवानों की शहादत पर पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ऩई दिल्ली,( आवाज केसरी)। पीएम मोदी ने लद्दाख में चीन से विवाद पर बयान जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि जिन जवानों की शहादत हुई है, वो व्यर्थ नहीं जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व करना चाहिए, वे मारते-मारते मरे हैं।

[the_ad id='25870']

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में चीन से विवाद पर पहली बार बयान किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि जिन जवानों की शहादत हुई है, वो व्यर्थ नहीं जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व करना चाहिए, वे मारते-मारते मरे हैं।

बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस पर वार्ता के पहले पीएम मोदी ने चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को भरोसा देता हूं कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि सैनिक मारते-मारते मरे हैं। इसके साथ ही शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

वहीं, चीन को कड़े शब्दों में जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी को भ्रम, संदेह नहीं होना चाहिए। भारत उकसाने पर यथोचित जवाब देने में सक्षम है. भारत शांति चाहता है, लेकिन जवाब देना भी जानता है। भारत अपनी अखंडता से समझौता नहीं करेगा।

गौरतलब है कि 15 जून की रात लद्दाख की गलवान घाटी में LAC पर चीन और भारत की सेना में हिंसक झड़प हुई है। इस हिंसा में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी ये भी है कि चीन के करीब 40 जवान हताहत हुए हैं, लेकिन चीन ने अब आधिकारिक तौर पर कोई संख्या नहीं बताई है। साथ ही चीन ने भारत पर ही कार्रवाई का आरोप लगाया है। जबकि भारत ने साफ तौर पर कहा है कि ये पूरी घटना चीन की हिमाकत का नतीजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here