Home ताज़ा खबरें हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जिला अध्यक्ष के पितृ शोक...

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जिला अध्यक्ष के पितृ शोक में हुए शामिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ के संग दीपक और जगदीश नायर

होडल (पलवल), 22 जनवरी। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा विधायक पलवल दीपक मंगला तथा भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन व होडल से विधायक जगदीश नायर ने शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया के गांव रामगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनके पिताजी (75 वर्षीय) राम सिंह तेवतिया के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया तथा परिवार के सभी सदस्यों को सांत्वना प्रकट की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी नेतागण जिला अध्यक्ष के घर पितृ शोक


उन्होंने कहा कि श्री राम सिंह तेवतिया एक नेक इंसान थे। उनके जाने से आस-पास के क्षेत्र के लोगों को जो क्षति पहुंची है, उसकी भरपाई करना मुश्किल है। श्री तेवतिया आम लोगों की मदद को हमेशा तत्पर रहते थे, ऐसी नेक आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान प्रकट करें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, मंडल अध्यक्ष प्रेमराज, हेमंत पाठक, राजू तायल रमेश आदि भी उपस्थित थे।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here