Home इतिहास हरियाणा भाजपा अध्यक्ष  के लिए कई नामों काे लेकर अटकलबाजी तेज

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष  के लिए कई नामों काे लेकर अटकलबाजी तेज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला 

नई दिल्ली,4 जून ( आवाज केसरी) । छत्तीसगढ़, दिल्ली और मणिपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदले जाने के बाद अब हरियाणा भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर शीर्ष नेतृत्व पर टिक गई है। भाजपा से लेकर अन्य दलों के नेताओं में भी नए अध्यक्ष के नाम को लेकर जिज्ञासा है। प्रदेश प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अनिल जैन भी कह चुके हैं कि इस सप्ताह के अंत तक हरियाणा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इससे यह तो स्पष्ट है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला बदले जा रहे हैं, लेकिन नया अध्यक्ष कौन होगा, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय करेंगे। वैसे कई नामों को लेकर अटकलबाजी चल रही है। 

मणिपुर, दिल्ली, छत्तीसगढ़ के बाद अब होगी हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा बराला को प्रदेश भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद है, लेकिन एक बड़ा और सशक्त खेमा उनके खिलाफ भी है। बराला के खिलाफ यह बात ज्यादा जा रही है कि वह विधानसभा चुनाव 50 हजार से भी अधिक वोटों से हारे हैं। फिलहाल भाजपा में जो चर्चा है उसके मुताबिक हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए वैश्य बिरादरी से विधायक कमल गुप्ता,सीएम के पूर्व मीडिया सलाहाकार राजीव जैन, ब्राह्मण समुदाय से मौजूदा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जाट समुदाय से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, विधायक महीपाल ढांडा तथा पिछड़े वर्ग से सांसद नायब सैनी का नाम चर्चा में है। प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन पहले भी यह कह चुके हैं कि पार्टी का नेतृत्व युवा हाथों में दिया जाएगा।

[the_ad id='25870']
BJP HARYANA

निर्विवाद नेता की तलाश

भले ही भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान व तनातनी मीडिया की सुर्खियां नहीं बन रही हैं, लेकिन पार्टी के भीतर प्रदेश स्तरीय नेताओं में इस समय जमकर एक-दूसरे के खिलाफ तीर चलाए जा रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज सरकार और संगठन के मामलों को मीडिया से लेकर पार्टी संगठन के सामने उठा रहे हैं। उन्होंने 27 मई को पार्टी कोर ग्रुप की वीडियो कॉन्फ्रेंस में बड़े स्पष्ट शब्दों में नया अध्यक्ष बनाए जाने की आवाज उठा दी थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here