Home इतिहास दो लड़कियों की शादी में किया विशेष कन्यादान

दो लड़कियों की शादी में किया विशेष कन्यादान

बारातियों को मास्क वितरित करते हुए 

पलवल, (आवाज केसरी ) ।  पलवल जिले की  कैलाश नगर निवासी मेघश्याम शर्मा की दो बेटियों की शादी में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की तरफ से विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि सह उपनिदेशक गणेश दत्त ने दोनों लड़कियों के पिता को 101- 101 मास्क देकर कन्यादान किया गया। शादी में शिरकत करने आए सभी बारातियों को भी 1-1 मास्क दिया गया। वहां पहुंचे सभी बारातियों ने विश्व विद्यालय की इस मुहिम का स्वागत किया। गणेश दत्त ने सोमवार को  बताया की विश्वविद्यालय ने जो शाखा अभियान चलाया हुआ है उसके अंतर्गत 20 लाख मास्क समाज से बनवा कर समाज में बांटने का लक्ष्य लिया है और उसमें विश्वविद्यालय की टीम माननीय कुलपति महोदय राज नेहरू जी के नेतृत्व में कार्य कर रही है। सभी बारातियों ने कुलपति महोदय का धन्यवाद किया।

बारातियों को मास्क वितरित करते हुए 

इस अवसर पर गणेश दत्त ने कैलाश नगर में मास्क बनाने वाले वॉलिंटियर निर्मला देवी, मंगेश देवी, रेनू शर्मा, शैली, बलराम, राजन और विकास आदि का इस अभियान में शामिल होने पर धन्यवाद दिया। इन दोनों लड़कियों की माता अनीता देवी ने भी 50 मास्क बनाकर इस अभियान में भाग लिया। इस अभियान ने समाज में जागृति लाने का काम किया है ताकि कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सके।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here