सोनीपत,( संजीव,आवाज केसरी) । सोनीपत जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज पूर्व आईजी डॉ सुमन मंजरी ने पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा सहित कोविड -19 में तैनात पुलिसकर्मीयों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
डा सुमन मंजरी ने आवाज केसरी को बात- चीत में बताया कि मानव सेवा से अधिक कोई धर्म नहीं है। हमने अपने विभाग से ऊपर उठकर मानव सेवा के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिए और अपने कर्तव्य के साथ-साथ अपने सेवा धर्म को भी निभाना चाहिए। मानव सेवा ही समाज की सच्ची सेवा है। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। जिसे हम कभी भूला नहीं सकते। जिन्होंने ने अपने परिवार की परवाह न करते हुये दिन रात कठिन परिस्थितियों में भी एक योद्धा की तरह खड़े रहे।
इस दौरान सतेन्द्र गोदारा जेल अधीक्षक सोनीपत, डॉ रविन्द्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक शहर सोनीपत, श्री हंसराज उप पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था सोनीपत, रामपाल फायर स्टेशन अधिकारी सोनीपत, उप निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक जगत सिंह नायब कोर्ट सोनीपत, सहायक उप निरीक्षक जयभगवान महिला थाना सोनीपत, मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।