Home धर्म पुण्य लाभ के लिए हिन्दू पंचांग – पंडित अर्जुन आचार्य

पुण्य लाभ के लिए हिन्दू पंचांग – पंडित अर्जुन आचार्य


~ आज का हिन्दू पंचांग ~
दिनांक 26 जुलाई 2020
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2077 (गुजरात – 2076)
शक संवत – 1942
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – षष्ठी सुबह 09:32 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – हस्त दोपहर 12:37 तक तत्पश्चात चित्रा
योग – सिद्ध रात्रि 11:44 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल – शाम 05:29 से शाम 07:08 तक
सूर्योदय – 06:10
सूर्यास्त – 19:19
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में व्रत पर्व विवरण – रविवारी सप्तमी सुबह 09:33 से 27 जुलाई सूर्योदय तक
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
रविवार के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
~ हिन्दू पंचांग ~

क्लेश कम करने के लिए
पोछा लगाते हैं घर में तो उस पानी में सैंधा नमक और थोड़ा गो-झरण दाल दे तो घर में क्लेश कम होता और शान्ति बढ़ती है..

[the_ad id='25870']
            *~ हिन्दू पंचांग ~* 

रविवारी सप्तमी
शास्त्रों में रविवार के दिन आने वाली सप्तमी को सूर्यग्रहण के समान पुण्यदायी बताया है। इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है और सैकड़ों जन्मों तक इसका फल प्राप्त होता है।
भविष्यपुराण, मध्यमपर्व, अध्याय 8 में कहा गया है
शुक्ला वा यदि वा कृष्णा षष्ठी वा सप्तमी तु वा । रविवारेण संयुक्ता तिथिः पुण्यतमा स्मृता ।।
शुक्ल या कृष्ण पक्षकी षष्ठी या सप्तमी रविवार से युक्त हो तो वह महान पुण्यदायिनी है | ब्रह्मपुराण, अध्याय 29 के अनुसार
शुक्लपक्षस्य सप्तम्यां यदादित्यदिनं भवेत्॥ २९.२९ ॥
सप्ती विजया नाम तत्र दत्तं महत् फलम्। स्नानं दानं तपो होम उपवासस्तथैव च॥ २९.३० ॥
सर्व्वं विजयसप्तम्यां महापातकनाशनम्।
जब शुक्लपक्ष की सप्तमी को रविवार हो, उस दिन विजयासप्तमी होती है। उसमें दिया हुआ दान महान फल देने वाला है। विजयासप्तमी को किया हुआ स्नान, दान, तप, होम और उपवास सब बड़े बड़े पातकों का नाश करने वाला है।
भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व, अध्याय 81 के अनुसार
शुक्लपक्षस्य सप्तम्यां सूर्यवारो भवेद्यदि । सप्तमी विजया नाम तत्र दत्तं महाफलम् । । २
स्नानं दान तथा होमं उपवासस्तथैव च। सर्वं विजयसप्तम्यां महापातकनाशनम् । । ३
पञ्चम्यामेकभक्तं स्यात्पष्ठ्यां नक्तं प्रचक्षते । उपवासस्तु सप्तम्यामष्टम्यां पारणं भवेत् । । ४
यदि शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रविवार हो तो उसे विजया सप्तमी कहते हैं | उस दिन किया गया स्नान, दान, होम, उपवास, पूजन आदि सत्कर्म महापातकों का विनाश करता है | इस विजया-सप्तमी-व्रत में पंचमी तिथि को दिन में एकभुक्त रहे, षष्ठी तिथि को नक्तव्रत करे और सप्तमी को पूर्ण उपवास करे, तदनन्तर अष्टमी के दिन व्रत की पारणा करे | इस तिथि के दिन किया गया दान, हवन, देवता तथा पितरों का पूजन अक्षय होता है |

      ~ हिन्दू पंचांग ~* 

पंचक

4 अगस्त
रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक

एकादशी

गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा

अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार

परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार

प्रदोष

शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)

अमावस्या

19 अगस्त 2020 – बुधवार – भाद्रपद अमावस्या।

पूर्णिमा

सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत

मेष –
आज का दिन आपके लिए सफलताओं और आनंद से भरा रहेगा। कुछ कामों में आपको अपने लिए मनचाहा परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आपको अपने मित्रों से पूरा सहयोग मिल सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, कुछ अप्रत्याशित सुखद घटना भी हो सकती है। कुछ मामलों में आपको खुद का ध्यान रखना पड़ सकता है। अत्यधिक श्रम और तनाव वाले कामों से आज बचकर रहें।

वृष –
आज आपके लिए अपनी निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिन है। आपके घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं होग। किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीस से पूरी कर सकें।

मिथुन –
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।

कर्क –
आज का दिन आपके लिए खुद की विवेक बुद्धि से निर्णय लेने का है। आपके सामने बहुत से विकल्प आ सकते हैं। अगर किसी मामले में निर्णय लेने की आवश्यकता है, तो वह करें जो आपका दिल कहे। आज आपका मन कुछ बदलाव के लिए हो सकता है। अगर कोई अवसर मिल रहा है, तो उसे भुनाने में कोई परेशानी नहीं है। ये बदलाव भविष्य में आपके लिए बेहतर ही रहेगा।

सिंह –
आज आपके लिए दिन कुछ नई चीजों का है। आप खुद को राहत भरी परिस्थितियों में पा सकते हैं। कई विचार धीरे-धीरे काम के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन बुद्धिमानी से चुनें। वर्तमान कर्म चक्र विद्यार्थियों और रिसर्च करने वालों के लिए शुभ है। एक सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएं। आपको सफलता और सितारों का साथ मिल सकता है।

कन्या –
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे और दिलचस्प प्रस्ताव मिलने का रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। इसके चलते रिश्तों और कार्यक्षेत्र में मच बदलाव हो सकते हैं जो कि शुरुआत में अच्छे नहीं लगेंगे, परन्तु आपके लिए एक नए और अच्छे समय के आरंभ का प्रतीक बन सकते हैं। इन बदलावों को आपको खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए।

तुला –
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौती भरी परिस्थितियों वाला हो सकता है। नई ऊर्जा शक्ति और उत्साह के साथ शुरू होगा। किसी मामले में आप बड़ी रिस्क का मन बना सकते हैं। ये आपके लिए फ़ायदेमंद भी रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आज आपको सारे काम अपने ही दम पर करने होंगे।

वृश्चिक –
आज का दिन कुछ खास फैसलों के लिए अच्छा नहीं है। आपको सितारों का साथ मिलने की संभावना कम है। आज जो भी करें, वो अपनी योग्यता और कर्मठता के दम पर ही करें तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपके विचारों या अधिकारों को चुनौती दे सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति या अधिकारी आपके विचारों का विरोध कर सकता है। पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित किया जा सकता है।

धनु –
आज के दिन सितारे आपके फेवर में हो सकते हैं। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और आध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।

मकर –
आज निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।

कुंभ –
आज का दिन आपके लिए मन में शांति और संतुलन बनाकर रखने का है। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाए रखें।

मीन –
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों से भरा रह सकता है। आज काम में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है।

आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here