पलवल। रोटरी क्लब पलवल संस्कार के तत्वावधान में शुक्रवार देर रात यहां ग्रांड पर होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता क्लब प्रधान डॉ. शिव कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर ब्रज के मशहूर कलाकारों द्वारा मथुरा-बरसाने वाली राधा-कृष्ण की होली के लोकगीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने होली के लोकगीतों पर बरसाने की लट्ट मार होली, मथुरा व वृंदावन की कुंज गलियों में कृष्ण द्वारा खेली गईं होली का सजीव चित्रण प्रस्तुत किए। क्लब के सदस्यों ने भी होली के लोकगीतों पर नृत्य कर आनंद लिया।
इस अवसर पर क्लब प्रधान डॉ. शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि होली पर्व ब्रज का विशेष पर्व है। यह पर्व आपसी भाईचारा व प्यार बढ़ाता है। इस पर्व पर हर व्यक्ति को मन के अंदर के बैर को निकाल कर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए। इस अवसर पर संजय, राजीव , अरविद, रोहित, योगेंद्र, मोहित , यश , शिव गर्ग, रेडक्रास के सचिव बिजेंद्र , पराग, दीपक, हेमराज , जगमोहन, डॉ. रंजना गुप्ता, रीना अग्रवाल, साक्षी गोयल, ममता पाराशर, साक्षी गुलाटी, नेहा मंगला, प्रियंका चुटानी, रजनी गोयल, मीनाक्षी मित्तल, ममता गर्ग, हेमा गोयल, कविता सौरोत मौजूद थे।