Home ताज़ा खबरें राम मन्दिर भूमि पूजन : गृहमंत्री अनिल विज ने जय श्री राम...

राम मन्दिर भूमि पूजन : गृहमंत्री अनिल विज ने जय श्री राम के नारे लगाकर किया खुशी का इजहार

ढोल नगाड़ों के बीच भाजपा कार्यकर्ता श्री राम मन्दिर का सपना पूरा होने का जश्न मनाते हुए

चंड़ीगढ़,(आवाज केसरी) । अम्बाला एक तरफ अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन के बाद ढोल नगाड़ों के बीच भाजपा कार्यकर्ता श्री राम मन्दिर का सपना पूरा होने का जश्न मना रहे थे। अंबाला छावनी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज जश्न मनाते अपने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवा कर और जय श्री राम के नारे लगा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान विज शायराना भी हुए और बोले कि खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार, अयोध्या जी मे बनना शुरू हो गया राम दरबार। सैकड़ों वर्षों की मेहनत रंग लाई है, आज हर हिंदुस्तानी को बधाई है ।

विज ने कहा लोग अपने दिल से जश्न मना रहे हैं और हर हिंदुस्तानी दिल से खुश है। वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर को ढहाने के बयान पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज इतना खुशी का लम्हा है कि ऐसे लोगों की घटिया बातों का जवाब देना उचित नहीं है।

[the_ad id='25870']

अनिल विज ने सुरजेवाला द्वारा धर्म के नाम पर राजनीति न करने के उनके बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि धर्म के नाम और राजनीति हमेशा कांग्रेस ने की है। कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश के दो टुकड़े करवाये। 1984 में सिखों का कत्लेआम करवाया। विज ने कहा भाजपा सभी को साथ ले कर चलने वाली पार्टी है। भाजपा किसी भी धर्म, क्षेत्र या भाषा के नाम पर राजनीति नहीं करती । वहीं प्रदेश भर में जगह-जगह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन की खुशी में दुकानों, घरों के बाहर भगवा पताका फहराई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी जय श्रीराम के नारों के साथ भगवान राम को याद किया। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ जश्न मनाया।

वहीं भिवानी में श्री राम जन्मभूमि के शिलान्यास पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल ने सिद्ध पीढ़ बाबा जहरगिरी मंदिर में महंत अशोकगिरी महाराज के सानिध्य में मंत्र उच्चारण कर हवन में आहुति दी और 101 किलो देशी के लड्डू का प्रसाद लगाया। 1990-92 के जो कारसेवक अयोध्या गए थे उनको भगवा पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इससे पहले शहर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।

गुरूद्वारे से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गां से होते हुए जहरगिरी आश्रम पहुंची। इसके अलावा शहर के प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम हुए।

जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने कहा कि कारसेवकों को सम्मानित करना हमे लिए बड़े गर्व की बात है।  इस ऐतिहासिक दिवस पर ये सच्चे राम भक्त अपनी जान की प्रवाह की बिना कार सेवा पर गए थे। इस सम्मान समारोह में कारसेवकों ने अपनी कारसेवा के अनुभव को सांझा किए जो कि जीवंत महसूस हुआ। बजरंग दल के भिवानी संयोजक वरुण बजरंगी ने कहा कि आज हिन्दू समाज के जीवंत होने का दिन है और इतने लंबे संघर्ष के बाद आज ये दिन देखने को मिला है विश्व के सबसे बड़े आंदोलन जो कि सफल हुआ है। ये हिन्दू समाज की जागृति के कारण हुआ है। इसी के निमित विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 11000 दीप वितरित किए गए ताकि आज के दिन दीपावली के रूप में बनाए तथा शहर के सभी चौकों व बाजार में भगवा ध्वज लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here