नई दिल्ली, (आवाज केसरी) । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एएमयू के तमाम विभागों की बिल्डिंग को सजाया गया है। यह बिल्डिंग ही नहीं, इनसे शिक्षा का इतिहास जुड़ा है। यह भारत की अमूल्य धरोहर है।
यहां से तालीम लेकर निकले तमाम लोग दुनिया के सैंकड़ों देशों में छाए हुए हैं। विदेश यात्रा में मिलते हैं। कोरोना संक्रमण के समय एएमयू ने जो मदद की, वह अमूल्य है। अभी कुछ दिन पहले चांसलर की एक पत्र मिला है। उन्होंने वैक्सीन में हर मदद का भरोसा दिया है। एएमयू में एक मिनी भारत नजर आया है। यहां एक ओर उर्दू तो दूसरी ओर हिंदी पढ़ाई जाती है। फारसी है तो संस्कृत भी है। कुरान के साथ गीता भी पढ़ाई जाती है। यही देश की ताकत है। इसे कमजोर नहीं होने देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हर मतभेद को किनारे रख कर जब युवा आगे बढ़ेंगे तो ऐसी कोई मंजिल नहीं जिसे हम मिलकर हासिल न कर सकें। अब सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। जो देश का है वो हर देशवासी का है और इसका लाभ हर देशवासी को मिलना चाहिए, हमारी सरकार इसी भावना के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में मेडिकल एजूकेशन लेकर देश में हाल में बहुत काम किया गया है। देश में छह वर्ष पहले देश में सिर्फ सात एम्स थे। आज देश में 22 एम्स हैं। इसी तरह से शिक्षा के अन्य क्षेत्र में हमने संसाधनों को बढ़ाने का काम किया है। देश में 2104 तक 13 आइआइएम थे तो आज 20 हैं। 2014 तक 16 आइआइटी थे तो आज 23 हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा चाहे ऑनलाइन हो या फिर ऑफ लाइन सभी तक पहुंचे। यह बराबरी से पहुंचे और सभी का जीवन बदले। हम इसी लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।
बिना किसी मत मजहब के भेद के हर वर्ग तक पहुंच रही योजनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश जो योजनाएं बना रही हैं, वो बिना किसी मत मजहब के भेद के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। देश में बिना किसी भी भेदभाव के 40 करोड़ से ज्यादा गरीबों के बैंक खाते खुले हैं। बिना किसी भेदभाव के दो करोड़ से ज्यादा गरीबों को पक्के घर दिए गए। बिना किसी भेदभाव 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला। बिना किसी भेदभाव आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज संभव हुआ। जो देश का है वो हर देशवासी का है और इसका लाभ हर देशवासी को मिलना ही चाहिए, हमारी सरकार इसी भावना के साथ काम कर रही है।
बड़ी भूमिका में एएमयू
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते सौ वर्ष में एएमयू ने दुनिया के कई देशों से भारत के संबंधों को सशक्त करने का भी काम किया है। यहां उर्दू, अरबी और फारसी भाषा पर जो रिसर्च होती है, इस्लामिक साहित्य पर जो रिसर्च होती है, वो समूचे इस्लामिक वल्र्ड के साथ भारत के सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊर्जा देती है। अभी कोरोना के इस संकट के दौरान भी एएमयू ने जिस तरह समाज की मदद की, वो अभूतपूर्व है। हजारों लोगों का मुफ्त टेस्ट करवाना, आइसोलेशन वार्ड बनाना, प्लाज्मा बैंक बनाना और पीएम केयर फंड में बड़ी राशि का योगदान देना, समाज के प्रति आपके दायित्वों को पूरा करने की गंभीरता को दिखाता है।
एएमयू कैम्पस में मजबूत करे, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना
पीएम मोदी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र दुनिया भर में भारत की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी तरह हमको भी एएमयू कैम्पस में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना है।
राजनीति इंतजार कर सकती है, विकास इंतजार नहीं करता
न्यू इंडिया के विजन की जब बात होती है। कुछ तत्व नई चीजों से परेशान भी होते है। वह नकारात्मक बातें करेंगे लेकिन हमारे दिमाग में राष्ट्र निर्माण होगा तो अच्छा होगा। राजनीति इंतजार कर सकती है। लेकिन विकास इंतजार नहीं करता। पिछली शताब्दी में मतभेदों के नाम पर बहुत समय खराब हो चुका है।अब समय नहीं गवाना है। अब आत्म निर्भर भारत पर काम करना है। पिछले पीढ़ी के त्याग से आजादी मिली थी।आज की पीढ़ी के पास। नए भारत पर काम करने का अवसर है। वह समय था 1920 का। यह समय है 20-20 का। यह जीवन के महत्वपूर्ण साल हैं।आप सभी। आधुनिक भारत बनाने के हिस्सेदार होंगे। आप के फैसले देश के लिए होने चाहिए। देश के बारे में सोचेंगे। सौ साल में जिन महान पुरुषों ने एएमयू को बढ़ाया है। उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मैैं एएमयू के उत्तम भविष्य के शुभकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया है कि यहां एक हजार विदेशी पढ़ रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदारी है यह छात्र। यहां से यादें लेकर जाएं।जो बातें वह यहां देखंगे वहीं भारत के बारे में बताएंगे। शहर के हजारों लोग लाइव देख रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मुझे उम्मीद है कि यहां का छात्र सभी कर्तव्य को मानकर आगे बढ़ेगा। सर सैय्यद ने कहा था कि जिस प्रकार मनाव जीवन व उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर के हर अंग का ठीक होना जरूरी है। आज देश भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मेरी इच्छा है क्यों न सभी हॉस्टल अलग रिसर्च पर काम करें। सौ हॉस्टल एक साथ रिसर्च करें। लोकल फॉर वोकल को सफल बनाने के लिए बहुत काम होना है। एएमयू इस पर सुझाव दे। भारत को कैसे आत्मनिर्भर बनाएंं।
नए भारत के लिए एकजुट हो युवा पीढ़ी
यहां बिना भेदभाव विकास कार्य हो रहे है। कोई मजहब की वजह से पीछे ना रहे। सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वाश ही देश का मंत्र है।आज देश गरीबों के लिए बिना भेदभाव योजना बना रहा है। एक करोड़ खाते खुले, 8 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला। 80 करोड़ लोगों को कोराना में बिना भेदभाव लाभ मिलाा। देश है वह हर व्यक्ति का है। कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात एएमयू के पूर्व छात्र से हुई। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में टॉयलेट बने। उसका लाभ सभी को मिला।