राष्ट्रीय बजरंगदल द्वारा विजयदशमी के उपलक्ष्य पर किया शस्त्र पूजन
पलवल, 15 अक्टूबर (गुरूदत्त गर्ग)। दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसी के चलते अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल पलवल द्वारा विजय दशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन खोंटा मन्दिर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् सतबीर पटेल व मुख्यातिथि पुनीत भारद्वाज ने की। मंच संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज ने कहा कि यह पर्व वर्षों पूर्व शौर्य का पर्व होता था जिसमें राजा महाराजा शौर्य की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया करते थे। जिसमें लोग दूर दूर से आया करते थे। नवरात्रों में मां दुर्गा ने रक्तबीज और महिसासुर जैसे राक्षसों का वध कर पृथ्वी को आतंक से मुक्ति दिलाई। लेकिन हम लोगों ने भक्ति याद रखी पर शक्ति को भूल भगवान कृष्ण के रास को याद रखा पर सुदर्शन चक्र को भूल गए। भगवान श्री राम की मर्यादा को याद रखा पर उनके गांडीव को भूल गए। भगवान कृष्ण और राम ने सारी पृथ्वी से आतंकियों का वध कर शांति की स्थापना की थी। हमें अपने पूर्वजों के शौर्य को याद करना चाहिए औरजेहादियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। जिससे हमारी बहन बेटी सुरक्षित अपनी जीवन यापन कर सकें।मुनीष भारद्वाज ने कहा कि हिन्दू सहिष्णु व दयालु हैं किंतु आवश्यकता पड़ने पर धर्मरक्षा, राष्ट्र रक्षा, गौरक्षा, संस्कृति रक्षा एवं नारी सम्मान के लिए शस्त्र-अस्त्रों का प्रयोग करने से भी नहीं हिचकते।
वहीं जिला अध्यक्ष सतीश कौशीष ने कहा कि भगवान राम, कृष्ण एवं मां भगवती दुर्गा ने भी धर्मरक्षा व संत महापुरुषों व सज्जन समाज की रक्षा हेतु अस्त्र-शस्त्र धारण किया था एवं युद्ध में उनका प्रयोग किया था। हिन्दू सनातन से वसुधैव कुटुम्बकम, अतिथि देवोभव, सर्वेभवन्तु सुखिन: के सिद्धांत पर अनवरत चलता आ रहा है। उन्होंने हिंदुत्व की रक्षा व संगठन से समाज के प्रति सेवा का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जहां शस्त्रों की पूजा की गई, वहीं दशहरा पर्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विक्रम सिसौदिया, सोनू ठाकुर, प्रवीण गुरुजी, कपिल भारद्वाज, हिमांशु,जसवंत,अमित कौशिक, संजय झा, हिन्दू एडवोकेट्स फॉर्म के महामंत्री विकास शर्मा अधिवक्ता,अनिल कौशिक, मूर्ति शर्मा, सविता शर्मा, संगीता गर्ग, राहुल मलिक,रवि शर्मा,योगेश भारद्वाज आदि मौजूद थे।