Home ताज़ा खबरें मंत्रालय ने रबी सीजन की 6 फसलों की एमएसपी की निर्धारित- नेहा...

मंत्रालय ने रबी सीजन की 6 फसलों की एमएसपी की निर्धारित- नेहा सिंह

Palwal: Ministry has fixed MSP of 6 crops of Rabi season - Neha Singh

पलवल, 23 नवंबर (गुरूदत्त गर्ग)। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से रबी विपणन सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों की मूल्य नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने गुरूवार को दी।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय की ओर से रबी सीजन की करीब 6 फसलों का एमएसपी प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जिनमें गेंहू को 2 हजार 275 रुपए, जौ की फसल का 1 हजार 850 रुपए, चना का 5 हजार 440 रुपए, मसूर की दाल का 6 हजार 425 तथा सरसों का 5 हजार 650 रुपए और सूरजमुखी की फसल का 5 हजार 800 रुपए शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों की उचित औसत गुणवत्ता हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया है।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here