Home ताज़ा खबरें ओपी धनखड़ ने प्रदेश भाजपा की कमान संभाली, जानियें धनखड़ ने कार्यकताओं...

ओपी धनखड़ ने प्रदेश भाजपा की कमान संभाली, जानियें धनखड़ ने कार्यकताओं के लिए क्या कहा

रोहतक,(आवाज केसरी) ।  हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा के 12वें प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वीरवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला ने पगड़ी पहनाकर ओपी धनखड़ का स्वागत किया और जिम्मेदारी सौंपी। रोहतक कार्यालय में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद रहे।

पद्भार संभालने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा, ”मेरे भगवान मेरे कार्यकताओं में दिखते हैं, इसलिए मैं खुद भी कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। साधारण घर से कार्यकर्ता असाधारण पद पर जा सकता है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुंठा व ईर्ष्या बढ़ रही है, इसलिए कार्यकर्ताओं के रास्ते वहां बंद हो गए।भाजपा में विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए किसी को लॉबिंग करने की जरूरत नहीं होती, इसलिए भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

[the_ad id='25870']

धनखड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था कर दी है। मंडी में किसान अपनी फसल की बोली खुद लगा सकते हैं। न तो एमएसपी बंद होगी और न ही मंडी बंद की जाएगी। विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। कोरोना काल में भाजपा का हर कार्यकर्ता समाजसेवी के रूप में खड़ा रहा। भाजपा कार्यकर्ता के दरवाजे के पीछे कुंडा नहीं होना चाहिए। 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। 

धनखड़ ने कहा कि संगठन में पद बदलने से  पुनः यौवन आता है, लेकिन पेड़ में टहनियां वही पुरानी होती हैंं।उन्होंने हर कार्यकर्ताओं को एक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। आप प्रदेश अध्यक्ष बन जाएंं तो क्या करेंगे। इस विषय पर एक प्रस्ताव लिखने का आह्वान कार्यकर्ताओ को किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा में पता नहीं कब किसको कौन सी जिम्मेदारी मिल जाए। यह पता नहीं होता। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पद पर लोकतांत्रिक तरीके से होता है। कांग्रेस में बाप के बाद बेटा और बेटे के बाद आने वाले बेटे को भी पद देने का फैसला पहले ही ले लिया जाता है। सीएम ने ओमप्रकाश धनखड़ को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और ज्यादा मजबूत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here