पलवल, (आवाज केसरी) नर सेवा- नारायण सेवा के सिद्धान्त काल पालन करते हुए इनर व्हील क्लब पलवल तेजसविनी की तरफ से मजदूरों को आगरा चौक पर छाते बांटे गए|
क्लब की अध्यक्ष नमिता तायल ने बताया कि ये काम अभी तक पलवल की किसी भी संस्था ने नहीं किया है| मजदूर लोग या घरों में काम करने वाली बाई कभी भी छाता नहीं खरीदते हैं| ये लोग बारिश में बोरा या पॉलीथिन इस्तेमाल करके अपने को बारिश से बचाते हैं|

क्लब की सभी सदस्यों को भी एक-एक छाता दिया गया है, जिसको उन्हें अपने घर आने वाली काम वाली बाई अथवा घरेलू नौकर को देना सुनिश्चित किया है| इनर व्हील क्लब पलवल तेजसविनी पलवल में लोगों की मदद करने के लिए हर बार अलग अंदाज में लोगों की भलाई के काम कर रहा है |
इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष नमिता तायल के साथ नीरू चावला,उपाध्यक्ष कुसुम गौर, आईएसओ सुमन गर्ग, एडिटर सीमा गर्ग, सीमा दिलवाली, सरिता गर्ग और अनीता गर्ग आदि उपस्थितविशेष रूप से उपस्थित रही |