Home ताज़ा खबरें एक महीने में हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष खड़ा करना है उद्देश्य...

एक महीने में हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष खड़ा करना है उद्देश्य : कौशल ततारपुर

 

पलवल (11 जुलाई) मंगलवार आम आदमी जिला इकाई पलवल के कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया| बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने किया तथा संचालन जिला संगठन मंत्री हिंदुस्तानी धर्मेंदर ने किया | बैठक में पृथला विधानसभा अध्यक्ष ब्रह्मदत्त अंगवानपुर, पलवल जिला अध्यक्ष मूलचन्द  बड़गुर्जर, होडल विधानसभा अध्यक्ष सुन्दर लाल गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे | 
कौशल ततारपुर ने बताया की जिला कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है की नगर परिषद् चुनावो के मद्देनजर अगले एक महीने में नगर परिषद् के प्रत्येक वार्ड में बूथ स्तर तक बूथ अध्यक्ष नियुक्त कर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तयारी में है | कौशल ततारपुर ने बताया की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है की पलवल के प्रत्येक वार्ड में पार्टी कार्यकर्त्ता डोर  तो डोर जाकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नीतियों का प्रचार करेंगे | पार्टी का कार्यकर्त्ता घर घर जाकर दिल्ली में जनता को मिल रही फ्री बिजली, फ्री पानी, विश्व स्तरीय शिक्षा व्यस्था, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, शहीद सैनिक के परिवार को 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि, महिलाओ के लिए फ्री यातायात सुविधा, घर घर राशन डिलीवरी, पुरे देश में सबसे ज्यादा फसल मुआवजा आदि सेवाओं के विषय में पलवल की जनता को अवगत कराएँगे | 

[the_ad id='25870']
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए


उन्होंने कहा की आज के हालत के अनुसार प्रदेश की जनता एक अच्छी व् साफ़ छवि की राजनितिक विकल्प की तलाश में है| प्रदेश की जनता अब भाजपा व् जजपा की की गठबंधन सरकार से बिलकुल त्रश्त है | आज महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण पाना सरकार के लिए नामुमकिन हो रहा है | आम आदमी पार्टी दोनों नगर परिषद् पलवल व् होडल में बहुत ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और दोनों ही नगर परिषद् में भरी अंतर से चुनाव जीतेगी | इस अवसर पर अधिवक्ता धर्मेंदर चौहान, विनय शर्मा, नेपाल तंवर, दिनेश कुकरेजा, अब्दुल कय्यूम, तेजपाल सैनी, सचिन बंसल, जितेंदर कटेसरा, कुलदीप गेहलोत आदि मजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here