हथीन 14 जून ( आवाज केसरी संवाददाता)। अब हरियाणा के सभी मेडिकल प्रैक्टिसनर डॉक्टरों की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके हरियाणा मेडिकल कौंसिल ने डिजीटल प्रणाली अपनाने का फैसला लिया है। कौंसिल के प्रधान आर के अनेजा ने बताया कि इसके लिए राज्य के सभी अधिकृत प्रैक्टिसनर डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।एक अनुमान के मुताबिक राज्य में इस समय रजिस्टर्ड प्रैक्टिसनर16 हजार से अधिक संख्या में हैं। इसके अलावा सरकारी हॉस्पिटल्स में भी दो हजार से अधिक डॉक्टर सेवारत हैं। उन्होंने बताया कि अब राज्य के सभी प्रैक्टिसनर डॉक्टरों को प्रति पांच वर्षों में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिससे कौंसिल अपडेट रहे। कौंसिल के रजिस्ट्रार संदीप ने बताया कि कौंसिल के कामकाज को पूर्ण रूप से डिजिटल किया जा रहा है। सभी रजिस्टर्ड प्रैक्टिसनर डॉक्टरों का विवरण एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएगा। जिसमे संबंधित डॉक्टरों के स्थान,मोबाइल नम्बर,एवम ई मेल एडरेस भी उपलब्ध होंगे। जहाँ तक सम्भव होगा डॉक्टरों के मोमेंट्स के बारे में भी एक क्लिक पर जानकारी मिलेगी। इससे पूर्व देश के दो राज्य महाराष्ट्र एवम कर्नाटक में ही इस प्रकार की सुविधाएं हैं। हरियाणा देश का तीसरा राज्य होगा जहां एक क्लिक पर सभी प्रैक्टिसनर की जानकारियां उपलब्ध रहेंगीं।
अब एक क्लिक पर प्रैक्टिसनर डॉक्टरों की मिलेगी जानकारी
[the_ad id='25870']