पलवल,18 सितंबर (आवाज केसरी)। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने शुक्रवार को गौ सेवा धाम होडल का दौरा किया इस मौके पर गौसेवा धाम में बेसहारा पशुओं के इलाज से सम्बंधित जानकारी ली।
इस अवसर पर मूलचन्द शर्मा ने कहा की गौ सेवा से बड़ा पुण्य कार्य और कोई नहीं है,इसलिए गौ माता की सेवा को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए। गौ सेवा धाम होडल में चल रहे पशु अस्पताल में बेसहारा पशुओं की जिस तरीके से इलाज किया जा रहा है वो बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने गौ सेवा धाम में बेसहारा पशुओं के लिए दी गई सुविधाओं का भी जायजा लिया। यह वही बृजभूमि है जिसमें भगवान श्री कृष्णा ने भी गौमाता की सेवा की थी।
शर्मा ने कहा कि इतिहास जानता है संत महापुरुष गाय रखते थे उनकी पूजा अर्चना करते थे। गाय को भारतीय संास्कृति में माता का दर्जा दिया गया है और सनातन धर्म में गाय की सेवा को प्रमुखता से रखा गया है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने भी गाय की सेवा की थी, इसी लिए गाय की सेवा को पुण्य के साथ जोड़ा जाता है। उन्होंने श्री बाल गोपाल गाऊ लोक धाम द्वारा स्थापित गऊशाला की सराहा करते हुए कहा कि इस गऊ शाला में अधिकतर गाय वें है, जो सड़को पर लवारिस घुमती थी। उन्हें आश्रय दिया गया है और सैकड़ों लोग इस गऊशाला से जुड़कर सेवा के कार्य में जुटे है,जो कि पुण्य कमाने के सामान है।
गौ सेवा धाम अस्पताल की संचालिका कथावाचक चित्रलेखा को गौ सेवा के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि गौ सेवा के उनके द्वारा चलाये जा रही गौशाला का नाम आज देश के साथ साथ विदेशों में भी है। घायल गौवंश का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले गौवंश को तत्काल मौके पर पहुंचकर उसका इलाज करने और गंभीर बीमारी होने पर अस्पताल लाकर जैसा काम गौ सेवकों द्वारा रोज किया जा रहा है। देवी चित्रलेखा ने मंत्री का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस मौके पर गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के अध्यक्ष पंडित जी ग्राम स्वामी जी गौ सेवा धाम के महामंत्री प्रत्यक्ष शर्मा जी माधव प्रभु जी मीडिया कोऑर्डिनेटर राहुल तिवारी विनोद शर्मा पुनीत गॉड,डॉ संतोष शर्मा डॉक्टर पवन श्याम सिंह अलावा गोसेवा धाम के सदस्य मौजूद रहे।