*सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंतसिंह पन्नू की धमकी बारे कहा कि ऐसा कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है जो देश में भाजपा ही नहीं किसी भी नेता को तिरंगा झंडा लहराने से रोक सके।*
पलवल (आवाज केसरी) पलवल के होडल में आज शनिवार केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर तथा जिले के तीनों भाजपा विधायकों के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने विदड्रेस भाग लिया , जिनके द्वारा शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया और किसी पर भी मास्क नही दिखाई दिये। यात्रा शामिल अन्य लोगों ने भी मास्क लगाने से परहेज ही किया |

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने होटल में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि देश के शहीदों का सम्मान करना हमारा प्रमुख कर्तव्य है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान दी वे भी और जो देश की आजादी को बनाए रखने के लिए सीमाओं पर अपनी शहादत दे रहे हैं ,वह भी हमारे लिए गर्व कर करने वाले हैं जिन्हें सम्मान के साथ याद रखने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है | जिससे शहीदों के बारे में लोगों को पूरी जानकारी मिल सके। देश की आन बान और शान के लिए जान भी चली जाए तो कोई गम नहीं। इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति से पहले पार्टी और पार्टी से पहले देश है।
श्री गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे वर्ष शहीद सम्मान वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान किया है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले पर आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर तिरंगा फहराकर देश को सम्बोधित करेंगे, उनके ऊपर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। मोदी जी के आदेश पर इस तरह की यात्राएं पूरे वर्ष तक देश भर में गांव गली और कस्बों में चलती रहेंगी, भाजपा हमेशा शहीदों का सम्मान करती रहेगी।
वी/ओ 2 सिख फॉर जस्टिस के ग्रुप पवन सिंह पन्नू की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा अन्य मंत्रियों को दी गई धमकी पर उन्होंने कहा कि देश में कोई माई का लाल ऐसा पैदा नहीं हुआ है जो भाजपा ही नहीं देश के किसी भी नेता को तिरंगा झंडा फहराने से रोक सके। यात्रा के दौरान होडल के लोगों में भारी जोश दिखाई दिया, लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा का होसला बढ़ाया साथ ही खुली जीप तिरंगे झंडे के नीचे चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्थान-स्थान पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया जाता रहा | पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गाँधी की प्रतिमा के पास यात्रा के समापन अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित तमाम पार्टी नेता कार्यक्रम की सफतला पर काफी खुश दिखाई दिए , हालाँकि भारी गर्मी के कारण सभी का हाल बुरा था और वहां तक का सफर जैसे तैसे ही पूरा किया था |