Home ताज़ा खबरें नगरपरिषद सफाई कर्मचारीयों को पे-रोल पर लेने से लाखों रूपये के...

नगरपरिषद सफाई कर्मचारीयों को पे-रोल पर लेने से लाखों रूपये के घोटाले पर लगेगी रोक ?

पलवल नगर परिषद में 184 सफाई कर्मचारियों को आज पालिका पे-रोल पर ले लिया गया। सफाई कर्मचारियों को पे-रोल पर ले लिए जाने पर नगर परिषद में वर्षों से होते आ रहे घोटाले पर रोक लगने की सम्भावनाएं जागृत हुई हैं, वहीं इससे कर्मचारियों का शोषण भी बन्द हो जाएगा | पहले सफाई कर्मचारियों का शोषण करते हुए ठेकदारों के द्वारा मात्र छ-से साढ़े सात हजार रूपये मासिक वेतन दिया जाता रहा है | बताया जा रहा है की इस मुहिम में पूर्व पार्षद इन्द्रपाल शर्मा तथा पार्षद पति यशपाल मावई आदि कई पार्षदों तथा पूर्व पार्षदों का अहम रोल रहा है |

भाजपा विधायक नगर परिषद कर्मियों को पे-रोल पर रखे जाने का नियुक्ति पत्र सोंपते हुए

पे-रोल पर लिए जाने के बाद विधायक दीपक मंगला ने सभी सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल व शहरी निकाय मंत्री अनिल विज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदु भारद्वाज सहित सभी वार्डों के पार्षदगण भी मौजूद थे। 

[the_ad id='25870']
दीपक मंगला विधायक पलवल

दीपक मंगला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से यह मांग चल आ रही थी कि उन्हें नगर परिषद के पे रोल पर लिया जाए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग आज पूरी कर दी है। दीपक मंगला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेने से पलवल शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। पलवल साफ व सुदंर शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कार्यरत अन्य सफाई कर्मचारियों के दस्तावेजों को भी पूरा करने के बाद उन्हें भी पालिका रोल पर लिया जाएगा। जो अन्य सफाई कर्मचारी बचे हैं प्रयाश होगा की वो भी नगर परिषद के पेरोल पर हों।  

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारी लंबे समय से कार्य कर रहे थे। सफाई कर्मचारियों की यह मांग थी कि उन्हें ठेके की बजाय पालिका रोल पर लिया जाए। प्रदेश सरकार ने अपने वायदे को पूरा करते हुए पलवल में 184 सफाई कर्मचारियों को पालिका रोल पर लिया है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों को आज एक सौगात प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय से सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सभी सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री मनोहरलाल, शहरी निकाय मंत्री अनिल विज व विधायक दीपक मंगला का आभार प्रकट किया। लेकिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here