नई दिल्ली,(आवाज केसरी ) । कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। खबर के मुताबिक विकास दुबे के गोली लगने से मौत हो गई है। आज सुबह ही एसटीएफ की गाड़ी उसे लेकर कानपुर आ रही थी, तभी रास्ते में गाड़ी पलट गई।
गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने कमर में गोली मारी। जिससे अस्पताल में विकास दुबे की मौत हो गई है। विकास दुबे के शव को हैलेट अस्पताल में लाया गया है।
बताया जा रहा है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ की दो गाड़ियां पलट गई हैं। जानकारी के अनुसार सचेंडी थाने के एक किलोमीटर आगे बर्रा थाने के पास हाईवे पर भारी बारिश के बीच गाड़ी पलट हई। घायल पुलिसकर्मियों को हैलट भेजा गया है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुबातिक एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने विकास दुबे पर फायरिंग कर दी। जिसमें विकास दुबे गंभीर रुप से घायल होने की सूचना मिली। वहीं कुछ समय बाद ही विकास दुबे के मौत होने की सूचना मिली। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि कानपुर के बिसरु गांव में रात के समय गैंगस्टर विकास दुबे के घर पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी। इसी दौरान विकास दुबे और उसके गुर्गों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिसके बाद वह फरार हो गया। विकास दुबे ने खुलासा करते हुए बताया था कि फायरिंग में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को जलाकर कुएं में डालने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ज्यादा बढ़ गई।
इस घटना के बाद सुबह जल्दी ही पुलिस प्रशासन ने विकास दुबे पर शिकंजा कस दिया। जिसके बाद देश के हर हिस्से में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया था। कल ही विकास दुबे को उज्जेन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद रात के समय विकास दुबे को कानपुर लाया जा रहा था।