पलवल (आवाज केसरी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी सामाजिक ,धार्मिक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों की एक बैठक सरस्वती उच्च विद्यालय में माननीय जिला संघचालक राजेंद्र पहलवान जी की अध्यक्षता में आयोजित की। संचालन जिला कार्यवाह त्रिलोक कुमार ने किया।
जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के लिए विस्तृत योजना बनाई गई। जिले के प्रत्येक गांव से कार्यकर्ता उपस्थित रहे कुल संख्या 600 रही।

योजना के अनुसार पलवल नगर का पालक विक्रांत जिला प्रचारक, प्रमुख सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के पी सिंह, सह प्रमुख राजकुमार व दुर्गा प्रसाद ,
होडल नगर का पालक राजेंद्र पहलवान जिला संघचालक, प्रमुख राकेश कालरा, सह प्रमुख घनश्याम कौशिक कान्हा भैया जी, धतीर प्रखंड का पालक त्रिलोक जिला कार्यवाह, प्रमुख अजीत,सह प्रमुख गोपाल, हथीन प्रखंड का पालक बिजेंद्र शास्त्री, प्रमुख भारत भूषण, सह प्रमुख सुनील मंढनाका, नवीन हवेलिया, बंचारी प्रखंड का पालक डॉ महेंद्र सिंह, प्रमुख जगवत, सह प्रमुख उधम सिंह, हसनपुर प्रखंड का पालक देशबंधु, प्रमुख मनोज, सह प्रमुख सुनील बडौली, दामोदर ,योगी भिडूकी, बामनीखेड़ा प्रखंड पालक वीरेंद्र पाल सिंह, प्रमुख नवीन सह प्रमुख मोहन ,इंद्राज मास्टर, अलावलपुर प्रखंड पालक भारत ,राजेश, प्रमुख उदय भान, सह प्रमुख विजय देवली, सुभाष खजूरका, शीशपाल घोड़ी को बनाया गया।
विश्व हिन्दू परिषद् जिला अध्यक्ष धीरज मंगला ने बताया कि इस अभियान में संग्रह के लिए ₹10, ₹100, ₹1000 के कूपन रहने वाले हैं और ₹2,000 से अधिक राशि समर्पित करने वालों के लिए रसीद रहेंगी। यदि कोई 80G में छूट चाहता है तो उससे राशि चैक के माध्यम से लेनी है और ₹20,000 से अधिक नगद नहीं लेने हैं। प्रत्येक टोली को बताया गया कि प्रतिदिन का लेखा-जोखा शाम को जिला लेखा-जोखा प्रमुख शैलेंद्र जी को देना है ताकि अगली सुबह वह राशि बैंक में जमा की जा सके।
प्रांत शारीरिक प्रमुख हेमराज ने कहा कि हम वह पीढ़ी हैं जो 492 वर्षों के संघर्ष के बाद प्रत्यक्ष अपने सामने श्री राम मंदिर निर्माण होता देख रहे हैं ।इसलिए हमें अधिक से अधिक इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।
हमारा लक्ष्य जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचना है और मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की भागेदारी सुनिश्चित करना है। कहां गया कि कोई भी घर छूटे ना।
विभाग सहकार्यवाह वेदप्रकाश ने बताया की मौके पर 270 टोलियां बन चुकी हैं। अन्य टोलियां अपने-अपने प्रखंड और गांव-बस्तियों में जाकर बनाई जाएंगी। जिनकी संख्या 400 से अधिक रहने वाली है। प्रत्येक धन संग्रह टोली में कम से कम 3 सदस्य होंगे, 5 टोलियों पर एक प्रमुख तय किया गया है।
निधि समर्पण अभियान प्रमुख वीरेंद्र पाल सिंह ने दिसंबर 92 का संस्मरण सुनाते हुए बताया कि कड़ाके की ठण्ड, वर्षा, भोजन की कमी जैसी विक परिस्थितियों में उनके साथ बुजुर्ग कारसेवक भूखे प्यासे कारसेवा के लिए 8 दिन तक डटे रहे। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी तन मन धन से अभियान में लग जाएं।
नगर संघचालक प्रेमचंद मंगला, होडल नगर संघचालक गोपाल दत्त, विजेंद्र शास्त्री जी भारत भूषण प्रांत सह संयोजक, अनिल कौशिक, डॉ राजेश मंगला, पोहप सिंह चौहान, ओम प्रकाश शर्मा, महेश गौड़, मनीष जैन, केडी शर्मा, सीता वर्मा, अपूर्वा, कर्नल दयाराम, सर्व अनुसूचित जाति समन्वय प्रमुख नेत्रपाल तवर, सुभाष मंडकोला, हरीश चंद्र शास्त्री, पशुपति नाथ मिश्र, विजय पटेल, सतवीर पटेल, जगमोहन गोयल, प्रवीण गर्ग संजीव तायल, मेघ श्याम, लक्ष्मण बजरंगी, रामजीत मंडकोला, ओम प्रकाश सैनी, ओम प्रकाश लीखी आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे।