Home ताज़ा खबरें कोरोना महामारी से निजात के लिए किया महायज्ञ, ने कहा कि नर...

कोरोना महामारी से निजात के लिए किया महायज्ञ, ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा

सोनीपत, (संजीव,आवाज केसरी) । वैश्विक महामारी कोरोना की मुक्ति के लिए गैर सरकारी संगठन मेरी पहल ने आज जिला हेडगेवार भवन में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया। संगठन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर प्रार्थना कि इस बीमारी से देश और दुनिया को जल्द से जल्द मुक्ति मिले।

इस अवसर पर सेवा भारती हरियाणा के अध्यक्ष अमृतानंद  ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमें फल की चिंता किए बिना अपने कर्म को सुधारना चाहिए। जब हर व्यक्ति अपना कर्म सुधारेगा तो व्यक्ति विशेष ऊपर उठेगा और उसके साथ साथ देश आगे बढ़ेगा।

[the_ad id='25870']

मेरी पहल एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश सरोहा ने विश्व शांति के लिए यज्ञ में आहुति डालते हुए कहा कि आज हमें सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए एकत्र रहने की जरूरत है। विश्व शांति के लिए एक पहल कर इस कार्य को किया गया है। विषय में भी संस्था द्वारा विश्व शांति के लिए भिन्न-भिन्न सामाजिक कार्य करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर संदीप बत्रा, मेधावी रंजन शर्मा, अमित मलिक ,विकास वत्स, जितेंद्र बब्बर, सितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here