Home ताज़ा खबरें खेल प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

खेल प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पलवल। टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत आज स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें केजी-1 से कक्षा दूसरी तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन खेलों में बिस्किट रेस, बॉल कलेक्शन, फ्रॉग रेस, ज़िग-जैग रेस, हर्डल रेस, लेमन रेस आदि खेल शामिल थे। केजी-1 से बिस्किट रेस में प्रियांश और निखिल प्रथम स्थान पर रहे तथा बॉल कलेक्शन में ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा केजी-2 से बॉल कलेक्शन और ज़िग-जैग रेस दोनों प्रतियोगिताओं में ही तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पहली से फ्रॉग रेस मे विराट और प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ज़िग-जैग रेस में यश और यशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी से हर्डल रेस में लव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा लेमन रेस मे मोहम्म्द उजैर तथा ऋषिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के समापन के साथ-साथ ही पुरुस्कार वितरण विद्यालय प्रबंधक अनिल भारद्वाज द्वारा किया गया। मंच संचालन शिक्षिका हेमलता द्वारा किया गया। भारद्वाज ने सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल-कूद तथा विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here