पलवल (आवाज केसरी) एलबीएस स्कूल अलीगढ़ रोड पर ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल की हरियाणा प्रदेश इकाई की विशाल मीटिंग हुई| मीटिंग में समाज के हो रहे नैतिक पतन के विषय को लेकर भटकते हुए ब्राह्मण तत्व को बचाने के लिए प्रयासों को बढाने पर बल दिया गया | ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जोगेंद्र भारद्वाज ने कहा संस्कार ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का श्रंगार है, बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाते रहे तभी समाज में संस्कारों की झलक देखने को मिलेगी |उन्होंने कहा की संस्था सर्व हित सर्व कल्याण हेतु कार्य करती है | समाज में हो रहे अत्याचार भ्रूण हत्या को रोकने के लिए अपने विचार प्रकट करते हुए कहा महिला ही इस जगत की सृष्टि का मूल आधार है | प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नारे को आगे बढ़ाते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा की महिलाएं स्वावलंबन बने और समाज में अपनी आत्मरक्षा के लिए कुर्सी के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित महेंद्र पाल झा ने कहा हमें सब मिलकर एक साथ समाज को ऊपर उठाना है|इसलिए समाज में हो रही कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाना है, पर्यावरण को बचाना है, जल संरक्षण पर कार्य करना है , कर्मकांड और यज्ञ पर जोर देना होगा जल्दी से समस्त जीवो का कल्याण होता है इस अवसर पर कानूनी सलाहकार पंडित राजेश कौशिक ने कहा कि समाज का हित संस्थाओं द्वारा ही होता है संस्थाएं सरकार के साथ राजपुरोहित समाज का विकास करने के लिए सदैव अग्रणी होती है| सभा में उपस्थित सचिव पंडित योगेश में कोषाध्यक्ष, विष्णु पाठक , सह कोषाध्यक्ष पंडित विशाल झा, मीडिया प्रभारी पंडित भागीरथ मिश्र, सह मीडिया प्रभारी पंडित नरेश मिश्र, प्रवक्ता पंडित उमेश झा, राष्ट्रीय सदस्य पंडित, पंडित इंद्रजीत, पंडित कृष्ण कुमार भारद्वाज , पंडित देवेंद्र झा, पंडित राम पाठक जी पंडित हेमंत पाठक, पंडित राजकुमार पाठक, समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित परशुराम विष्णु पंडित रामगोपाल आदि ने रूप से अपने विचार रखे |
जानें: ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल की हरियाणा प्रदेश इकाई की विशाल मीटिंग में क्या लिए फैसले
[the_ad id='25870']