Home ताज़ा खबरें छह जिला कार्यालयों का जेपी नड्डा ने किया उद्घाटन, बोले- पवित्र मानी...

छह जिला कार्यालयों का जेपी नड्डा ने किया उद्घाटन, बोले- पवित्र मानी गई है हरियाणा की धरती

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

चंड़ीगढ़, (आवाज केसरी) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरियाणा में छह जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा भाजपा के लिए हमेशा ही पवित्र धरती मानी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेवाड़ी जिले से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली पहली प्रादेशिक सरकार हरियाणा में ही बनी थी।

नड्डा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के लिए बहुत खुशी का विषय है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और नेतृत्व के सहयोग से प्रदेश के छह संगठनात्मक जिला कार्यालयों का श्रीगणेश हुआ है। हरियाणा प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने #FeedTheNeedy कार्यक्रम के तहत 1.5 करोड़ फूड पैकेट, 16 लाख राशन किट और 21 लाख फेस कवर बांटे हैं।

[the_ad id='25870']

नड्डा ने कहा कि 1.06 लाख लोगों को पीएम केयर्स फंड से जोड़ा और करीब 20 लाख सेनेटाइजर लोगों को वितरित किए। प्रधानमंत्री जन धन योजना का पहले मजाक बनाया जाता था, आज 40 लाख से ज्यादा जनधन खाता धारक हैं। लॉकडाउन में PM ने करीब 8.34 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 2,000 रुपये भेजे हैं, 20 करोड़ महिलाओं के खाते में सीधा 500-500 रु. 3 महीने में 1500 रु. पहुंचा है। ये जनधन खाते की विशेषता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here