Home ताज़ा खबरें बीजेपी जिला अध्यक्ष तेवतिया का रोड शो विधायक दीपक मंगला के लिए...

बीजेपी जिला अध्यक्ष तेवतिया का रोड शो विधायक दीपक मंगला के लिए चुनौती तो नहीं ?

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) । पलवल में फिर से एक बार प्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी चौधरी चरण सिंह तेवतिया को सौपी है। जिसके कारण पार्टी संगठन व कार्यकर्ताओ में काफी जोश व् होसला बढ़ा हुआ बताया जा रहा है। इसी उत्साह से उत्साहित कार्यकर्ताओ ने पलवल शहर में विशाल रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत जिला अध्यक्ष द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आगरा चौक स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर की गई। जो मीनार गेट के रास्ते कमेटी चौक से होती हुई हुडा सेक्टर 2 स्थित भाजपा कार्यालय तक पहुंचा।

भाजपा जिला अध्यक्ष तेवतिया रोड शो के दौरान

      इस रोड शो में  जिलाध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया  के साथ कुछ समय तक साथ होडल विधायक जगदीश नायर तथा हथीन विधायक प्रवीण डागर भी रहे। जो यह दर्शाने के लिए काफी है कि आने वाले दिनों भाजपा के अंदर कुछ नया होने वाला है। क्योंकि अभी तक पलवल में किसी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पुनः ताजपोशी से होने पर इस तरह रोड शो नहीं किया है।

[the_ad id='25870']

          जिलाध्यक्ष तेवतिया के रोड शो में लोगो की खूब भागीदारी दिखाई दी। लेकिन सबसे बड़ी बात इस रोड शो में पलवल की वर्तमान भाजपा विधायक दीपक मंगला और उनके खास कार्यकर्ताओं में कोई भी दिखाई नहीं दिया।  

     आगरा चौक से मीनार गेट तक गाडियों के बड़े  काफिले का शहर  जगह जगह शहर में जगह-जगह  फूल मालाओं और फूलों से स्वागत व् सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओ के होर्डिग पोस्टर पुरे शहर में लगे दिखाई दिए। जिसे आने वाले विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारी के दखल के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि जिला अध्यक्ष तेवतिया का गृह क्षेत्र होडल विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। पलवल की जनता को यह सहज स्वीकार्य नहीं होगा।

हुडा सेक्टर दो स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुचने के बाद जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए  जिला अध्यक्ष की पुनः ताजपोशी के लिए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह  सैनी व् केद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए धन्यवाद किया लेकिन एक बार भी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान विधायक दीपक मंगला का नाम नहीं लिया।  

       जिलाध्यक्ष की ताजपोशी की आड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिले में लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की ताल ठोक दी है । यह तो सभी जानते है पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सब ठीक नहीं था। लोग कहते हैं अंदर की बातें ज्यादा असरकारी होती हैं।

इस रोड शो में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक केहर  सिंह रावत, जिला महा मंत्री वीरपाल दीक्षित, राजेन्द्र बैंसला, भाजपा नेता हरेन्द्र रामरतन, भाजपा नेता भूपराम पाठक, तैयब हुसैन, जिला उपाधयक्ष महेंद्र भडाना, अजय डागर, राजीव कत्याल, नगर परिषद् चेयरमैन यशपाल, जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह, जिला सचिव सुनील ठेकेदार, भारत शर्मा, अतुल बघेल, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि सहरावत, युवा जिला अध्यक्ष देवांशु गौड़, किसान सैल जिला अध्यक्ष यशपाल मावई, एस सी सैल जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश, अल्पसंख्यक सैल जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन, ओबीसी सैल जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार, राकेश गर्ग, दिनेश कौशिक, बलबीर आर्य, जगबीर चौहान, प्रेमराज तंवर, बच्चू , कई प्रकोष्ट के अध्यक्ष व् उनकी टीम  सुरेन्द्र तंवर, नरेश सेजवाल, आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here