Home ताज़ा खबरें इनेलो जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल,खेल मंत्री ने किया स्वागत

इनेलो जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल,खेल मंत्री ने किया स्वागत

सतपाल देशवाल का मुंह मिठा करा भाजपा में स्वागत करते हुए मंत्री गौरव गौत्तम व अन्य।

पलवल, 24 फ़रवरी (गुरूदत्त गर्ग)। पलवल में इनेलो पार्टी काे उस समय बड़ा धक्का लगा जब कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सतपाल देशवाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने उनको पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। 

इनेलो के वरिष्ठ नेता सतपाल देशवाल ने भाजपा में शामिल होते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं और इस पार्टी का हिस्सा बनने का फैसला लिया है। उन्होंने भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों की सराहना की और कहा कि भाजपा का लक्ष्य न सिर्फ देश के विकास को बढ़ावा देना है, बल्कि प्रदेश की तरक्की भी सुनिश्चित करना है। सतपाल देशवाल ने यह भी बताया कि भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व को मजबूत और स्पष्ट रूप से विकास के प्रति प्रतिबद्ध बताया। उनका मानना है कि भाजपा के साथ जुड़कर वे न सिर्फ पार्टी के उद्देश्यों में भागीदार होंगे, बल्कि समाज की भलाई और समृद्धि के लिए भी कार्य करेंगे। उनका यह कदम प्रदेश के विकास और जनहित में महत्वपूर्ण साबित होगा, ऐसी उनकी पूरी उम्मीद है।

[the_ad id='25870']

भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जिले में बनाया गया भय का माहौल अब समाप्त हो रहा है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस की विचारधारा को नकार दिया है। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इनेलो वरिष्ठ नेता सतपाल देशवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देशवाल के अनुभव से पार्टी को लाभ मिलेगा। पलवल में भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। जिले में विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कई अन्य इनेलो कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here