01 लाख 03 हजार 898 लोगों ने की सर्विलांस की अवधि पूर्ण
पलवल, (आवाज केसरी)। सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 01 लाख 26 हजार 469 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 01 लाख 03 हजार 898 लोगों ने अपनी सर्विलांस की अवधि पूर्ण कर ली है तथा शेष 22 हजार 571 लोग सर्विलांस पर हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिला में कोविड-19 के पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आए 43 हजार 157 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 14 हजार 333 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। सर्विलांस पर लिए गए कुल मामलों में 15 हजार 522 लोगों की पहचान आरोग्य सेतु एप के माध्यम से की गई।
इस समय जिला के 9 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में दाखिल है। अब तक 01 लाख 26 हजार 790 लोगों के कोरोना के टेस्ट के सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, जिनमें से 01 लाख 19 हजार 490 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 4 हजार 393 मामले पॉजीटिव मिले हैं और 2907 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिला से संबंधित मामलों में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 4 हजार 348 कोविड-19 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है।
कोविड-19 के मद्देनजर 01 लाख 26 हजार 469 लोग लिए सर्विलांस पर
[the_ad id='25870']