पलवल, 05 नवंबर(आवाज केसरी)।
सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप द्वारा वीरवार को आशा यूनियन की बैठक बुलाई गई, जिसमें आशाओं की प्रधान गीता देवीव सचिव रामरती तथा उप-प्रधान राजबाला उपस्थित रहीं।
सिविल सर्जन ने जिला लेखा प्रबंधक के माध्यम से सभी लेखा सहायकों द्वारा आशाओं की किसी भी तरह की कोई राशि बकाया ना रखने के आदेश दिए। सिविल सर्जन द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की गई। उन्होंने यह भी बताया कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग का अहम अंग है और आशाएं समुदाय के लोगों तथा स्वास्थ्य विभाग के बीच की कड़ी का कार्य करती हैं। उन्होंने विभाग द्वारा इन सभी का मेहनताना समय पर देने व नागरिक अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के ठहरने की भी उचित सुविधा करने के आदेश दिए, जिन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाएगा ताकि आशाओं के मनोबल को और बढ़ाया जा सके।
[the_ad id='25870']