Home खेल हरियाणा राज्यपाल ने नीरज चोपड़ी को गोल्ड जीतने पर दी बधाई

हरियाणा राज्यपाल ने नीरज चोपड़ी को गोल्ड जीतने पर दी बधाई

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

चण्डीगढ़, 07 अगस्त (आवाज केसरी) । हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलम्पिक के जेवलिन थ्रो मे स्वर्ण पदक पाने जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है। नीरज चोपड़ा यह कामयाबी देश को खेल के क्षेत्र में उंचा लेकर जाएगी। साथ ही युवाओं को खेलने के लिए कई पीढ़ीयों तक प्रेरित करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि  इस अदभूत सफलता से एक बार फिर हरियाणा ने भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने फोन पर नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा से भी बात कर पूरे परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा एक महान खिलाड़ी हैं। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
दत्तात्रेय ने बजरंग पुनिया को कुश्ती मे कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों युवाओं को देश के ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं का आदर्श बताया है। श्री दत्तात्रेय ने टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here