Home ताज़ा खबरें राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य

चण्डीगढ़, (आवाज केसरी) । हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रक्षा बन्धन पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि  यह पर्व स्वस्थ पारिवारिक एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार को और ज्यादा मजबूती प्रदान करता है। इसलिए सभी प्रदेश वासी इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। त्यौहार के अवसर पर कोई भी सार्वजनिक या सामुहिक कार्यक्रम न आयोजित करें। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में ही मनाए। आर्य ने कहा कि रक्षा बन्धन का यह पर्व प्रदेश में शान्ति, सौहार्द व भाईचारे को मजबूत करेगा। उन्होंने  इस शुभ पर्व  पर प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा समृद्धता की कामना की है।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here