Home खेल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से लिया संन्यास,जानियें क्या कहा

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से लिया संन्यास,जानियें क्या कहा

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से लिया संन्यास

खेल डेस्क,(आवाज केसरी) । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर अपने इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। माही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ। 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं। ‘

पूर्व कप्तान ने अपने सोशस मीडिया इंस्टाग्राम पर 4 मिनट और 7 सेकेंड के वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्‍होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कभी-कभी’ का मशहूर गीत भी लगाया है, जिसके बोल हैं, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है, पल दो पल मेरी हस्ती है, पल दो पल मेरी जवानी है।

[the_ad id='25870']

आपकों बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला था। मीडिया कि सुर्खीयों में तभी से बने रहने लगे। धोनी के तब से रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे थे।

धोनी करेंगे आईपीएल पर फोकस

धोनी अब अपना सारा फोकस आईपीएल 2020 के लिए लगाएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 3 बार चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके बाकी अन्य टीम साथी लीग के 13वें सीजन से पहले एक छोटी सी ट्रेनिंग कैम्प के लिए शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे थे।

1 COMMENT

  1. नवणप्रणामजी उतम निर्णय सुरेश रैना का भी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here