Home ताज़ा खबरें देश में पहली बार लिंगानुपात में महिलाओं की संख्या में इजाफा: संतोष...

देश में पहली बार लिंगानुपात में महिलाओं की संख्या में इजाफा: संतोष यादव

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करती हुई

महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही: संतोष यादव

केंद्रीय मंत्री मंडल में पहली बार 12 महिलाओं को किया शामिल

[the_ad id='25870']

पलवल, 2 दिसंबर (गुरूदत्त गर्ग )। केंद्र सरकार की बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ कुशल नीति के कारण देश में पहली बार लिंग अनुपात में महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। आज नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार प्रमाणित किया गया है कि 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाए देश में है। यह बात पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कही।

वे गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित “आनंद महोत्सव” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव पहुंची।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की संख्या में वृद्धि होने के कई कारण है, आज सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना कारगर साबित हो रही है क्योंकि हमारी महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। सम्पूर्ण भारत में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य वर्तमान मोदी सरकार द्वारा 12 महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल कर किया गया है । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, जिसमें स्वयं सहायता समूहों को बिना गारंटी लोन देना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को प्राथमिकता देना है।

पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव कार्यक्रम की शुरूआत से पहले दीप प्रज्वलित करते हुए ,, साथ में अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद

इस प्रकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में निश्चित ही बदलाव का कार्य कर रही हैं! बेटियों को बोझ ना समझ कर उन्हें देश की सेना में भी समान अवसर प्रदान करना सैनिक स्कूलों में बालिकाओं को प्रवेश मिलना और सुकन्या समृद्धि जैसी अनेको योजनाओं का लागू होना। कोरोना की तीसरी लहर भारत में ज्यादा ना फैले इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता “हर घर दस्तक” अभियान के तहत प्रत्येक घर में जाकर यह पता करेंगे कि किस-किस को टीका लगा है और जिन को टीकाकरण नहीं हुआ है उनको टीका लगवाने का कार्य करने में सहायता करेंगे। “सेवा ही संगठन” अभियान के तहत पूरे प्रदेश भर में वॉलिंटियर तैयार किए गए हैं l sevahisangthan.org के माध्यम से भी इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया द्वारा यहां पहुंचने पर धन्यवाद किया गया ।इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरपाल दिक्षित एवं राजेंद्र बैंसला, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी, महिला मोर्चा जिला प्रभारी योगिता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य क्षमा भारद्वाज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि शेरावत, निधि मल्होत्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश कौशिक, भारती रावत, रोहित पटवारी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here