Home ताज़ा खबरें यमुना बचाओ अभियान का समाज का हर वर्ग स्वागत कर रहा है:...

यमुना बचाओ अभियान का समाज का हर वर्ग स्वागत कर रहा है: डॉ.शिवसिंह रावत

पलवल,22 दिसंबर (गुरुदत्त गर्ग)। यमुना बचाओ अभियान के संयोजक डॉ शिवसिंह रावत ने कहा कि यमुना बचाओ पदयात्रा का समाज के हर वर्ग और ख़ासतौर पर युवाओं ने गहरी दिलचस्पी दिखाई दे रही है। स्कूल के बच्चे यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लें रहे हैं।आज कुशक गाँव के डीएनबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से यात्रा की शुरुआत हुई।जहां गाँव के सरपंच गयालाल, राजू सरपंच, सतीश चेयरमैन एवं गाँव की सरदारी ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के हरियाणा के जल आयाम के प्रमुख जगदीश चौधरी ने की जो बालाजी कॉलेज बल्लभगढ़ के डायरेक्टर भी हैं। जगदीश चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस क्षेत्र में हम रह रहे हैं वह दुनिया के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में शामिल है। हमने प्रकृति के साथ छेड़ छाड की है और अपने जल स्रोतों को ख़राब कर दिया है। उन्होंने डा॰ शिवसिंह रावत एवं केबीसी संस्था द्वारा यमुना को बचाने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत करने पर बधाई दी।

[the_ad id='25870']

डा॰ शिवसिंह रावत ने बताया कि सूखती, करहाति और मरती हुई यमुना नदी को बचाने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जनअभियान- “वॉक फॉर यमुना” (डब्ल्यूएफवाई) यानि यमुना बचाओ पदयात्रा शुरू की है। बेहतर कल के लिए यमुना के लिए चलें। खुद वह बदलाव बनें जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं!

गाँव के सरपंच गयालाल, राजू सरपंच एवं सतीश चेयरमैन, देशराज सरपंच मीसा ने यमुना बचाओ अभियान की पहल की सराहना की। सचिन सरपंच बिलोचपुर एवं केआर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रविन्द्र ने गाँव की समस्त सरदारी ने यात्रा स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here