Home ताज़ा खबरें देश में शिक्षा, स्वस्थ व रोजगार को देश के हर बच्चे- कौशल...

देश में शिक्षा, स्वस्थ व रोजगार को देश के हर बच्चे- कौशल ततारपुर

आम आदमी पार्टी पलवल जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर

पलवल, 28 नवंबर (गुरूदत्त गर्ग)। आम आदमी पार्टी पलवल जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि आज से ठीक 9 वर्ष पूर्व 26 नवंबर 2012 को संविधान दिवस पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी। उस समय पूरा देश जन लोकपाल बिल को लेकर अन्ना आंदोलन में सड़क पर था। उस समय पूरा देश कांग्रेस की सरकार के दौरे में हुए भ्रष्टाचार से पीड़ित व दुखी थी।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने 2013 में पहली बार अरविन्द केजरीवाल के नेत्रत्व में दिल्ली में विधान सभा का चुना लाडा था और पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी लेकिन इस बार कम सीटे होने के कारण जनता से किए गए वादों को पूरा करने में कांग्रेस के विधायक बार बार विघ्न पैदा कर रहे थे। इसलिये उन्होंने 14 फरवारी 2014 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2015 में हुए दिल्ली विधान सभा के चुनाव में दिल्ली की जनता ने फिर से केजरीवाल के ऊपर भरोसा और 70 में से 67 सीटें देकर इतिहास रच दिया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले दिल्ली की जनता के लिए बिजली के दाम आधे करने वा प्रत्येक परिवार को 20000 लीटर पानी मुफ्त देने के अपने वादे को पूरा किया गया।

[the_ad id='25870']

शिक्षा जगत में क्रांति

जिलाध्यक्ष ततारपुर ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा की क्रांति शुरू हुई और आज दिल्ली में सरकारी स्कूल विश्व के सबसे शानदार और अच्छे सरकारी स्कूल में आते हैं। दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल आज देश और विदेश में प्रसिद्द है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी और भगत सिंह चाहते थे की भारत का हर बच्चा शिक्षित हो व् देश के हर बीमार व्यक्ति को दवा वा इलाज मिले। भगत सिंह ने अपने जीवनी में भी कहा है की देश की पूर्ण आजादी तभी मानी जाएगी जब देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा व् हर बीमार व्यक्ति को अच्छा व् निशुल्क इलाज मिलेगा।

कौशल तातरपुर ने बताया की आम आदमी पार्टी का उद्देश्य देश में शिक्षा, स्वस्थ व रोजगार को देश के हर बच्चे, बीमार युवाओं तक पंहुचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here