Home ताज़ा खबरें कोरोना अपडेट – भारत में पहली बार 24 घंटे में 52 हजार...

कोरोना अपडेट – भारत में पहली बार 24 घंटे में 52 हजार से ज्यादा मरीज, 775 मौतें

coronavirus_

नई दिल्ली, (आवाज केसरी) । दुनिया में कोरोना का ग्राफ लगातार चढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या 1.70 करोड़ पार हो चुकी है। कोरोना में 6.64 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में भी कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 52,123 मामले सामने आ गए हैं और 775 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान चार लाख 46 हजार 642 सैंपल टेस्ट हुए।

 देश में अब तक कुल 15 लाख 83 हजार 792 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से पांच लाख 28 हजार 242 एक्टिव केस है। 10 लाख 20 हजार 792 मरीज ठीक हो गए हैं और 34,968 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल एक करोड़ 81 लाख 90 हजार 382 सैंपल टेस्ट हुए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसद हो गई है।  

[the_ad id='25870']
  • विश्व में कोरोना मामलों की संख्या 1.70 करोड़ पार
  • 6.64 लाख से ज्यादा लोग गंवा चुके अपनी जान
  • देश में पिछले 24 घंटों में 52,123 नए मामले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here