स्वास्थ्य डेस्क, (आवाज केसरी) । तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच भारत 5 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट कर चुका है। देश में कोरोना के मामले 43 लाख के करीब पहुंच गए हैं और 72.8 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद देश में तीन राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 से नीचे है। इसमें मिजोरम में अभी तक कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है।
भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों की संख्या 32.5 लाख से ज्यादा हो गई है। देश का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 77% के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)के मुताबिक भारत में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टेस्ट हो चुके हैं। इसमें 42.7 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। देश में अब तक कुल 5,06,50,128 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। इसमें कोरोना के 10,98,621 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए।