Home ताज़ा खबरें कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

चंड़ीगढ़,(आवाज केसरी) । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि पिछले सप्ताह में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे आइसोलेट हो जाएं और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

आपको बता दें कि हरियाणा के कई नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले  सीएम मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करोना पॉजिटिव हो गए थे।अब परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

[the_ad id='25870']

मुख्यमंत्री मनोहर लाल  को देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

सत्र पर संशय के बादल 

बता दें कि बुधवार यानी कि कल से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। सोमवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और दो बीजेपी विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसे में सत्र को लेकर संशय के बादल पैदा हो गए हैं। इस वक्त हरियाणा के सीएम, स्पीकर और कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव हैं। 

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 18  अगस्त को दिल्ली में  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ एक मीटिंग के 6 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव पाए थे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना से संक्रमित हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here