पलवल, 6 सितंबर (गुरूदत्त गर्ग )। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तर पर बैठकों दौर चल रहा है। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को दो दिवसीय प्रवास की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश महामंत्री संगठन रविंद्र राजू पलवल में दो दिवसीय प्रवास पर बैठक ले रहे हैं। सोमवार को दो दिवसीय प्रवास बैठक में जिले के सभी मंडल पदाधिकारियों,शक्ति केंद्र प्रमुख व प्रकोष्ठो की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में ली गई।बैठक में जिला प्रभारी डॉक्टर दिनेश घिलौड़ ने बैठकों के संयोजक के तौर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तेवतिया ने की। उन्होंने तमाम पदाधिकारियों से टीम के सम्पूर्ण गठन से लेकर संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की। जिस पर कार्यकर्ताओंं से सुझाव भी लिये गये।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने सभी मण्डल अध्यक्षों, प्रभारियों, प्रकोष्ठ व शक्ति केंद्र प्रमुखों के कामकाज का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की समीक्षा के आधार पर अच्छे काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सरहाना कर उनकी पीठ थपथपाई । जो कार्यकर्ता किसी वजह से अच्छे से काम नहीं कर पा रहे उन्हें भविष्य में अच्छे से काम करने को लेकर निर्देशित किया। भाजपा के नारे अपना बूथ सबसे मजबूत पर सभी बूथ अध्यक्षों पर कार्य करना है।जिला प्रभारी ने मण्डल कार्यकर्ताओं को बूथ समिति, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र पालक, त्रिदेव व्यवस्था व मण्डल टीम को सम्पूर्ण व सदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया। मन की बात के कार्यक्रम के संयोजको को सभी पोलिंग बूथों पर कार्यकर्ताओं को मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया ने संगठन मंत्री को आश्ववत किया कि पलवल जिले की टीम सभी प्रकोष्टों के पदाधिकारी बैठक में मौजूद है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके द्वारा दिये गए सभी बहुमूल्य सुझाव व निर्देशो पर गम्भीरता से काम किया जाएगा और आने वाले समय मे भाजपा पलवल संगठन का कार्य प्रदेश चिन्हित होगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगमोहन गोयल,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल,अजय डागर,युवा मोर्चा में राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम,अजय डागर, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित जिले के सभी प्रकोठ के पदाधिकारी मौजूद थे।