Home ताज़ा खबरें लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक

पलवल,गुरूदत्त गर्ग (आवाज केसरी)। जिला कार्यालय भाजपा पर पलवल विधानसभा की लोकसभा चुनाव के लिए कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक को मार्गदर्शन देने लोकसभा प्रभारी जी एल शर्मा व पलवल से विधायक दीपक मंगला रहे तथा बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह तेवतिया ने की।

जी एल शर्मा ने कहा सभी कार्यकर्ताओ का अभिवादन करते हुए कहा की कोर कमेटी चुनाव को अनुशासित दिशा में आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ की चुनाव प्रबंधन में जिम्मेदारियां लगाकर चुनाव की दिशा में कार्य करने की लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा की जहा अभी तक विपक्ष ने कोई उम्मीदवार तक तय नहीं किए वही हमने सभी लोकसभाओ एवम विधानसभा के चुनावी कार्यालय उद्घाटन से लेकर अपने उम्मीदवार घोषित करने तक पहले ही मनोवैज्ञानिक बढ़त ले चुके है। अब केवल हमे जीत का मार्जिन बढ़ाने पर कार्य करना है। आज देश मोदीमय है चारो तरफ माहौल भाजपा के पक्ष में है और हम सभी कार्यकर्ताओ को इस माहौल को संचित कर बूथ पर वोट डलवाने में तब्दील करना है। रक्षा, विकास तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर दुनिया में ग्लोबल लीडर के तौर पर विश्व ख्याति प्राप्त करने तक देश के प्रधानमंत्री ने अभूतपूर्व वृद्धि की है। आज विश्व का सबसे मजबूत नेतृत्व हमारे पास है। माइक्रो डोनेशन, सेल्फ हेल्प ग्रुप, नमो एप, सोशल मीडिया के जरिए, कार्यकर्ताओ तक पहुंचने के गुर कार्यकर्ताओ को सिखाए।

[the_ad id='25870']

जिला अध्यक्ष ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं ज्यादा से ज्यादा माइक्रो डोनेशन करवानी है। माइक्रो डोनेशन के जरिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ को जोड़ना है। कार्यकर्ताओ को ज्यादा से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर प्रवास करना है तथा लाभार्थियों से संपर्क करना है। आने वाली 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर भाजपा के झंडे लगाने है। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है।

विधायक मंगला ने कहा की लोकसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हो चुकी है और हम सभी को सक्रिय होकर अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभानी है। नए लोगो को पार्टी में ज्वाइन कराना है, बूथ के कार्य को नीचे तक के लेवल तक पहुंचना है। हम सभी कार्यकर्ताओ को प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर बनकर काम करना है। उन्होंने बताया की आने वाले 17 तारीख को पलवल में मुख्यमंत्री की रैली होने वाली है और कार्यकर्ताओ की बदौलत रैली सफल करनी है।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज डागर, विधानसभा चुनाव प्रभारी सूरज पांडे, ममता चौहान, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, सतीश बैंसला, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र बैंसला, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भड़ाना, राजेश भाटी, राजीव कत्याल, अजय डागर, मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह, विस्तारक जितेंद्र सैनी, योगेश नौहवार, विधानसभा चुनाव संयोजक प्रवीण ग्रोवर, देवांशू गॉड, किसान जिला अध्यक्ष यशपाल मावई, रामी सरपंच, मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, कुलदीप सौरोत, वीरेंद्र शर्मा, शैलेंद्र सिंगला, सुरेंद्र सिंगला, मोहित गोयल, महिला जिला अध्यक्ष आशावती, नरेश सेजवाल, भरत शर्मा, शिवम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here