पलवल, (आवाज केसरी) राष्ट्रीय बजरंगदल पलवल द्वारा गांव कुसलीपुर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।इस अवसर पर जनसभा का आयोजन किया गया।सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु था और सारे विश्व का मार्गदर्शन करता था।तक्षशिला और नालन्दा जैसे विश्व विद्यालयों में सम्पूर्ण विश्व के राजा- महाराजा अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते थे। भगवान राम, युधुष्ठिर, चन्द्रगुप्त,विक्रमादित्य, चक्रवर्ती सम्राट थे। परंतु आपसी फूट के कारण कालांतर में भारत 20 से ज्यादा बार विभाजित हुआ। एक समय भारत विश्व गुरु कहलाता था, सारी दुनिया मे सनातन संस्कृति थी। 2000 वर्ष पहले दुनिया मे कोई इसाई नही था, 1400 वर्ष पूर्व दुनिया मे कोई मुस्लिम नहीं था। एक समय सारे विश्व में सनातन संस्कृति का डंका बजता था ससम्पूर्ण विश्व का एक तिहाई व्यापार का हिस्सा भारत का होता था, सारे विश्व की अर्थ व्यवस्था का एक तिहाई हिस्सा भारत का होता था,,

आज भी यूरोप एशियन अफ़्रिका और अरब के देशों में खुदाई में देवी देवताओ की मूर्तियां मिलती है।भारत की आज़ादी में मुगलो ,अंग्रेजो से लड़ते हुए 50 करोड़ लोग शहीद हुए। वियतनाम, जर्मनी, एक हो सकते हैं तो भारत अखण्ड क्यों नही हो सकता । आज वर्तमान में आज फिर से देश को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। जेहाद के नाम पर दंगा फसाद आतंक बाद फैलाया जा रहा है। हाल ही में दिल्ली और बंगलुरू की आगजनी चिंता का विषय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पंडित भुदेब ने की। कर्यक्रम का आयोजन चन्द्रप्रकास कौशिक ने किया।संचालन राष्ट्रीय बजरंगदल के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया।कर्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष सतीश कोशिश,हिन्दू एडवोकेट फॉर्म के महामंत्रीविकास शर्मा,जय शंकर,योगेश,पंडित रामजीलाल,नरेश,चन्द्रप्रकाश, नितिन ,जितेंद्र,प्रमुख रूप से थे