Home ताज़ा खबरें जिला वासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो : नेहा सिंह

जिला वासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो : नेहा सिंह

डीसी नेहा सिंह ने दी पलवल जिलावासियों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
पलवल 31 दिसंबर (आवाज केसरी)। डीसी नेहा सिंह ने जिलावासियों को नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिलावासियों के नाम जारी अपने शुभकामना सन्देश में डीसी ने कहा कि आने वाला वर्ष प्रत्येक नागरिक के लिए मंगलमय हो और सबके परिवार में और अधिक सुख-समृद्धि लाए।
नववर्ष नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई उमंग लेकर आता है। नववर्ष नवसंकल्प लेने का अवसर होता है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ को चरितार्थ करना है।
डीसी ने कहा नव वर्ष के आगमन पर साल भर पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ जनकल्याण से जुड़ी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की मुहिम में और अधिक तीव्रता लाई जाएगी।
देश में केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है ,वहीं राज्य सरकार ने भी वर्ष 2023 को ईयर ऑफ मिलेट्स (मोटा अनाज वर्ष) के साथ-साथ अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है, ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति का आर्थिक उत्थान कर उसे मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन‘ सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलते हुए प्रत्येक जिलावासी के कल्याण के प्रति संकल्पित होकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग और परिश्रम के बल पर आज जिला में निरन्तर विकास से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं।
डीसी नेहा सिंह ने पुनः जिलावासियों का आह्वान किया कि नववर्ष के जश्न के माहौल में अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें और वैश्विक महामारी कोविड-19 से सचेत रहें। आमजन सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा जिला पलवल को कोरोना मुक्त रखने में अपना सहयोग दें।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here