पलवल। कांग्रेस पार्टी पलवल की जिला अध्यक्ष दिशा गौतम ने जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 जवानों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी ने दुख व्यक्त करते हुए एक दिन का शोक रखा है। जनरल रावत ने एक सैन्य अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य किया। उनका आकस्मिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। भगवान उनके परिवार और पलवल सहित पूरे देश को दुख को सहने की शक्ति दे।
[the_ad id='25870']