Home ताज़ा खबरें महिला थाने में नहीं हो रहे आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी दे रहें...

महिला थाने में नहीं हो रहे आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी दे रहें सलाह,पढिये पूरी रिपोर्ट

फाईल फोटो

तीन मामलों में आरोपी नहीं हुए गिरप्तार

पीडित पक्ष का आरोप थाने में भ्रष्टाचार

[the_ad id='25870']

पलवल, 2 दिसंबर (हि.स.)। दुष्कर्म के शर्मसार कर देने वाले मामलों में पुलिस अधिकारियों का नकारात्मक रवैया महिला थानों पर सवालिया निशान लगा रहा है। पलवल महिला थाना प्रभारी पर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने रेप पीड़िता की शादी दोषी के साथ रहने की सलाह देते हुए पीड़ितों पर दबाव बनाने का काम किया है। इसी वजह से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।16 साल की रेप पीड़िता के परिजनों को थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर वनीत एवं सहायक उप निरीक्षक सुमित्रा का कहना है कि कि वे लड़की की शादी उस लड़के के साथ कर दें। जिसने उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना कृत्य किया है। वहीं एक अन्य दूसरे दुष्कर्म के मामले में लगभग 16 वर्षीय लड़की को गैंगरेप का शिकार बनाया गया था जिसमें तीन नामजद तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उस मामले में भी पुलिस ने अभी तक एक भी दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले के पीड़ित डीएसपी सतेंदर कुमार से मिले तो उन्होंने पीड़ित पक्ष पे यह कहकर दबाव बनाया है कि रेप कि मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

तीसरे मामले में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ 2 साल पूर्व हुई छेड़छाड़ का मुकदमा दिल्ली की सिफारिश पर एक माह पूर्व दर्ज किया गया लेकिन उसमें भी अभी तक दोषी को गिरफ्तार करने तो बहुत दूर जांच के लिए भी नहीं बुलाया गया है। इस प्रकार उक्त तीन मामलों को देखते हुए महिला थाना प्रभारी तथा थानों से जुड़े अन्य अधिकारियों की मनोवृति को लेकर अध्ययन और जांच होनी चाहिए। या अधिकारी दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए गिरफ्तारी करने की वजह है उन से राजीनामा अथवा शादी करने का दवा क्यों बनाते हैं।महिला थाना प्रभारी वनीत से दुष्कर्म पीड़िता (रायदासका गांव) के दोषी को गिरफ्तार ना करके उसके साथ शादी करने की सलाह दिए जाने के बाद पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। दूसरे मामले में खाईका गांव निवासी पीड़िता नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप हुआ। इस मामले को भी एक माह से अधिक हों गया लेकिन कुल 4 दोषियों में से एक भी तो उसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है इस पर उन्होंने कहा कि दबिश दी जा रही है आरोपियों का सुराग मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीसरे मामले में होटल के निकटवर्ती गांव में करीब 2 वर्ष पूर्व दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता छात्रा के पिता ने जोशी लड़कों के परिवार के लोगों से शिकायत की तो पीड़ित के पिता आदि के साथ मारपीट की गई। इस मामले में 2 साल तक प्रयास किए जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर अदालत की मदद से मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण पीड़ित सपरिवार आत्महत्या करने की घोषणा कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here