पलवल। एमवीएन विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट पूसा नई दिल्ली का सफल भ्रमण किया।विद्यार्थियों ने प्रसार प्रयोगशाला, मशरूम प्रयोगशाला, कीट प्रयोगशाला, पादप प्रयोगशाला आदि के साथ-साथ पूसा रिसर्च फॉर्म का भ्रमण किया। पादप रोग प्रधान वैज्ञानिक डॉ विष्णु माया ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार फसलों में लगने वाले रोगों और रोग कारकों का पता लगाकर उनका निदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि किसान और विद्यार्थी उच्च गुणवत्ता वाली मशरूम की खेती कर कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थियों ने कृषि प्रसार प्रयोगशाला का भ्रमण किया।प्रधान कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर प्रतिभा सिंह और कृषि प्रसार प्रधान वैज्ञानिक भानु सिंह ने बताया कि विद्यार्थी तैयारी करके एक सफल वैज्ञानिक बन सकते हैं और कृषि के क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थियों ने इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट पूसा फार्म पर अनेकों तकनीकों के माध्यम से जो अनुसंधान किए जा रहे हैं, उनका अवलोकन किया। पूसा रिसर्च फॉर्म के तकनीकी सहायक ने बताया कि यहां प्रातः वैज्ञानिक अपने शोध छात्रों के साथ आकर कार्य करते हैं, बारीक से बारीक तथ्यों पर रिसर्च करते हैं। इन सभी आयामों द्वारा देश और दुनिया में इस संस्थान को जाना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यहां उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार किए जाते हैं। जैसे धान की किस्म 1121 जो अपनी ख्याति के लिए विश्व भर में जानी जाती है। एमवीएन विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय डॉ जेवी देसाई ने कहा कि यह हमारे एमवीएन और कृषि के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि देश के प्रधान वैज्ञानिक हमारे कृषि के छात्रों को कृषि तकनीकों और नवीन अनुसंधान के बारे में अवगत कराते हैं। जिसका सीधा लाभ कृषि के विद्यार्थियों और पलवल जिले को मिल रहा है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय डॉ राजीव रतन ने इस भ्रमण की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से आईएआरआई की प्रधान वैज्ञानिक डॉ प्रतिभा सिंह के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और डॉ प्रतिभा सिंह को विश्वविद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया। कृषि विभाग के अधिष्ठाता डॉ मयंक चतुर्वेदी ने सभी प्रधान वैज्ञानिक आईएआरआई और कृषि विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सतीश चौधरी (पादप रोग विशेषज्ञ) आदित्य गिरी व प्लेसमेंट सेल के हेड पंकज भारद्वाज को सफल भ्रमण के लिए बधाई दी। विद्यार्थियों के सफल भ्रमण पर विभाग के सहायक प्राध्यापक इंजीनियर योगेश कुमार, डॉ स्मिता श्रीवास्तव, आकांक्षा शर्मा, आदित्य नारायण गिरी, आशीष पालीवाल, फार्म इंचार्ज योगेश शर्मा, लैब इंचार्ज बिहारी लाल सभी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
कृषि के छात्रों ने इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च संस्थान पूसा का किया भ्रमण
[the_ad id='25870']