Home शिक्षा हथीन मंडल होगा जिले का सबसे मजबूत मंडल – ममता चौहान

हथीन मंडल होगा जिले का सबसे मजबूत मंडल – ममता चौहान

पलवल,10 सिंतबर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता चौहान ने पालक के रूप में हथीन मंडल का प्रभार संभाला। ज्ञात हो अभी दो दिन की प्रवास के दौरान संगठन मंत्री रविंद्र राजू और जिला प्रभारी दिनेश घिलोड ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को मंडलों को संभालने के लिए मंडलों को मजबूत करने के लिए मंडल पालकों के रूप में नियुक्त किया था। इसी कड़ी में ममता चौहान ने मंडल पालक के रूप में अपने मंडल हथीन में जाकर वहां के मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग से मुलाकात की और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक कैसे सक्रिय किया जाए और नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर मंडल को मजबूत कैसे किया जाए, इसके लिए मंत्रणा की। ममता चौहान ने मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग से अति शीघ्र संपूर्ण मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाने का आग्रह किया।
उन्होंने मंडल कार्यकारिणी शक्ति, केंद्र प्रमुख एवं बूथ पर बनाई जा रही त्रिवेणी कमेटी के कार्य का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष और मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल पालक ममता चौहान का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे, पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता पंडित मोतीराम, सुधीर आर्य, नरेशचंद सिंगला आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here