पलवल। सर्व कल्याण सेवा समिति की चेयरपर्सन यशमा सिंह ने इस बार भी अपना जन्मदिन तुलसी के 200 पौधे वितरित कर पर्यावरण की सुरक्षा को समर्पित किया। मोहन नगर के एक स्कूल में उन्होंने पौधे वितरित किये।इतना ही नहीं, जो लोग स्कूल नही आ सके,उनके घरों में जाकर पौधे प्रदान किए। यशमा सिंह ने पर्यावरण के प्रति स्नेह जताते हुए प्रत्येक ग्रहणी से अनुरोध किया कि अपने अपने घरों में एक छोटा पौधा और बाहर खुले स्थान में बड़े पेड़ों के पौधे अवश्य लगाएं, ताकि हम सभी खुली हवा में उन्मुक्त सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि आज की भौतिक सुख सुविधाओं के चलते ऑक्सीजन लेवल का घटना आगामी दुर्गम समय की पूर्व चेतावनी है। उन्होंने कहा कि जितना अधिक पौधे होंगे, उतना ही हम अपने जीवन को जी पाएंगे। यशमा सिंह का कहना है कि तुलसी औषधि रूपी पौधा है, हिन्दू धर्म में इसकी बहुत बड़ी मान्यता है। ये पौधा हमारे लिए पूजनीय है। पौधे वितरण करते समय संस्था की सदस्य निक्की, रेखा, झरना, बाला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
यशमा सिंह ने तुलसी के 200 पौधे वितरित कर मनाया जन्मदिन
[the_ad id='25870']