Home ताज़ा खबरें हरियाणा में जल संकट गहराने के आसार, नूंह में विश्विविद्यालय खोलने की...

हरियाणा में जल संकट गहराने के आसार, नूंह में विश्विविद्यालय खोलने की मांग …

चंड़ीगढ़,(आवाज केसरी)। यमुना में पानी की उपलब्धता 50 फीसद तक घट गई है। मूनक नहर में भी 30 फीसद कम पानी आया है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने यह जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा कि भाखड़ा बांध में भी लगातार पानी की मात्रा घटती जा रही है। वर्ष 2019 में जहां भाखड़ा जलाशय में करीब 1630 फीट पानी था, वहीं पिछले साल यह 1607 फीट रह गया है। मौजूदा समय में 1566 फीट पानी भाखड़ा जलाशय में है। यमुना में प्रवाह 1000 क्यूसिक  तक कम होने के बावजूद दिल्ली को नियमित रूप 1050 क्यूसिक पानी की सप्लाई की जा रही है।

नूंह में विश्‍वविद्यालय खोलने की मांग…

[the_ad id='25870']

कांग्रेस विधायक मामन खान ने नूंह जिले में विश्वविद्यालय खोलने संबंधी प्रश्न किया। मामन खान ने कहा कि अन्य जिलों में कई-कई विश्वविद्यालय हैं, लेकिन नूंह में एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। नूंह में 550 गांव हैं और 12 लाख की आबादी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में मेवात को सबसे पिछड़ा क्षेत्र माना गया है।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि एक फरवरी 2019 को पूर्व विधायक जाकिर हुसैन की मांग पर मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति की। इस बाबत उपायुक्त से जमीन की बाबत पूछी गई है। शिक्षा विभाग की कमेटी बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट के बाद यूनिवर्सिटी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी,यमुनानगर सहित राज्य के छह जिलों में यूनिर्वसिटी नहीं है। मेवात में भी खोली जाएगी। मेवात में अशिक्षा के लिए पूर्ववर्ती सरकार दोषी है। मामन खान ने बताया कि मेवात के कई गांवों में 300 से 500 एकड़ जमीन यूनिर्वसिटी के लिए है। इसका पंचायतों ने प्रस्ताव भी उन्हें दिया हुआ है।

विज ने बताया- राज्‍य में बनेगा विशेषज्ञ डाक्‍टरों का अलग काडर..

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सदन को बताया कि राज्य में विशेषज्ञ डाक्टरों के लिए अलग काडर बनाया जाएगा। इनका वेतनमान भी अलग होगा। अभी तक सिर्फ एमबीबीएस डाक्टर की ही भर्ती होती थी।

गुरुग्राम की सड़कों का मुद्दा उठा…..

निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद ने गुरुग्राम की सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार साइबर सिटी की सड़कों की तत्काल प्रभाव से मरम्मत हो। गुरुग्राम पूरे हरियाणा को 50 फीसद राजस्व देता है। यहां 90 में से 15 विधायक रहते हैं। मंत्री जेपी दलाल ने जबाव में विधायक द्वारा उठाए मुद्दे को उचित बताया और इस पर एक नीति बनाने का प्रस्ताव दिया।

तीन लाख की आबादी पर ही बन सकेगा नगर निगम..

रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने मांग की कि रेवाड़ी नगर परिषद को नगर निगम बनाया जाए। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने बताया कि 2011 की जनगणना में 1.43 लाख की आबादी है। 2018 में नगर परिषद के चुनाव में 1.86 लाख की आबादी है। इसलिए तीन लाख से कम की आबादी पर नगर निगम नहीं बन सकता। राव ने कहा कि मानेसर में भी कम आबादी है मगर वहां माल है इसलिए नगर निगम बना दिया। राव ने सुझाव दिया कि रेवाड़ी के आसपास के कुछ गांवों को मिलाकर नगर परिषद में शामिल किया जा सकता है।

विधायक सीता राम ने सवाल किया कि अटेली तहसील को उपमंडल का दर्जा दिया जाए। इस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि ऐसे कई प्रस्ताव सरकार के पास हैं। इसके लिए एक कमेटी सरकार ने बनाई है। कमेटी जनसंख्या, पटवारघर, तहसील,गांव कितने हैं। इस पर कमेटी विचार करेगी। विधायक ने कहा कि अटेली उपमंडल के लिए सभी मापदंड पूरे हैं। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी भिवानी जिला में पानी की किल्लत पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रख रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here